Header Ads

Breaking News

Nawada News : पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ नवादा में भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

  


पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ नवादा में भाजयुमो ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

नवादा लाइव नेटवर्क।

13 जुलाई 23 को पटना में विधानसभा मार्च के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोमवार को राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। 

 इसके तहत नवादा जिला इकाई के अध्यक्ष रवि राज की अध्यक्षता में नगर के प्रजातंत्र चौक (नवादा) के समीप यह अभियान चलाया गया। 

मौके पर भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष रवि राज ने कहा कि भाजयुमो की ओर से बिहार के सभी जिला, मण्डलों में यह हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। बिहार में बढ़ते अपराध, आमजन पर हो रहे दमन, भ्रष्टाचार, 10 लाख सरकारी नौकरी के झूठे वायदे को लेकर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। 

देखें वीडियो...!

13 जुलाई को कार्यकर्ताओं के ऊपर पुलिसिया बर्बरता को भी प्रदर्शित किया गया। दुर्भाग्यपूर्ण कार्रवाई का बदला बिहार की जनता लेगी। विपक्ष की आवाज़ को दबाने के लिये पुलिस का दुरूपयोग किया गया।

 मौक़े पर उपस्थित जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा की कलम की ताक़त महागठबंधन सरकार की गोली-लाठी पर भारी पड़ेगी।

इस मौक़े पर पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, वीरेंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री रामानुज कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष गौरी रानी, माधुरी देवी, जिला कोषाध्यक्ष जितेन्द्र पासवान, आई टी सेल संयोजक अभिजीत कुमार, क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक गुलशन कुमार, अजीत शंकर, राहुल सिन्हा, रविशंकर सोनू, शिव यादव, गौरव कुमार सूरज, चंदन राजवंशी, बीपुल कुमार, कुंदन वर्मा, सोनू वर्मा, सुधीर कुमार, मनोज पचाढा, नीतीश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments