Header Ads

Breaking News

Court News : सोशल मीडिया पर फेक वीडियो वायरल करने में बुरे फंसे चंदन भारद्वाज, कोर्ट में करना पड़ा सरेंडर

   


सोशल मीडिया पर फेक वीडियो वायरल करने में बुरे फंसे चंदन भारद्वाज, कोर्ट में करना पड़ा सरेंडर

नवादा लाइव नेटवर्क।

मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ. अनुज कुमार से जुड़ा एक वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने का मामला हिसुआ के चंदन भारद्वाज को भारी पड़ा है। मामले में उच्च न्यायालय से राहत नहीं मिलने के बाद उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा है। अग्रिम जमानत के लिए वे पटना हाईकोर्ट गए थे। लेकिन जमानत नहीं मिली। तब उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया। सोमवार 18 सितंबर को उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया।

जानिए क्या है पूरा मामला

मार्च 2022 में एक वीडियो सोशल मीडिया के अलग_अलग प्लेटफार्म पर वायरल हुआ था। वीडियो मॉडर्न ग्रुप के डायरेक्टर से जुड़ा था जो काफी आपत्तिजनक था। वीडियो को फेंक, कूट रचित और बनावटी बताते हुए डॉ. अनुज द्वारा नगर थाना में एफआईआर 186/2022 दिनांक 6.3.2022 दर्ज कराया गया था। जिसमें साजिश के तहत संस्थान की छवि को बदनाम करने, वीडियो की आड़ में ब्लैकमेल कर रंगदारी की मांग करने आदि के आरोप लगाए गए थे। धारा 385, 420, 500, 506, 120 (बी) भादवि के तहत एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले का अनुसंधान शुरू की थी। इस मामले में हिसुआ के ही महबतपुर के रविरंजन को भी आरोपित किया गया था। 

मॉडर्न ग्रुप की आई प्रतिक्रिया

इस बीच मॉडर्न ग्रुप द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि बार बार संस्थान और व्यक्ति छवि को खराब करने के लिए साजिशन ऐसा किया जाता है। यह कोई पहली घटना नहीं थी। बल्कि, पूर्व में भी घटनाएं हुई है। सफेदपोश की भूमिका का दावा भी किया गया है। संस्थान द्वारा कहा गया है कि आगे ऐसी कोई घटना होती है तो सख्ती से फिर प्रतिकार किया जाएगा।

 


No comments