Header Ads

Breaking News

Nawada News : पीएम मोदी के जन्म दिवस पखवाड़ा पर मुफ्त चिकित्सा शिवर आयोजित, डॉ. महेश के क्लीनिक में हुआ मरीजों की जांच

 


पीएम मोदी के जन्म दिवस पखवाड़ा पर मुफ्त चिकित्सा शिवर आयोजित, डॉ. महेश के क्लीनिक में हुआ मरीजों की जांच

नवादा लाइव नेटवर्क।

 भाजपा नवादा इकाई द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को नवादा में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में शिवर का आयोजन डॉक्टर महेश कुमार के क्लीनिक में हुआ।

शिविर में डॉक्टर महेश कुमार, डॉक्टर मनोज बरनवाल,  डॉक्टर कुणाल एवम डॉक्टर संतोष कुमार ने अपना योगदान दिया।

चिकित्सा शिविर कई लोगों की बीपी, डायबिटीज, मलेरिया कई प्रकार का जांच किया गया और मुफ्त में दवाओं का वितरण भी किया गया। 

जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने सभी चिकित्सकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप लोग सच में धरती के भगवान हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी देश के नागरिकों की सेवा प्रधान सेवक बनकर कर रहे हैं, इधर आप डॉक्टर लोग भी सेवा कर रहे हैं।

डॉक्टर महेश कुमार ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरणा स्रोत हैं। हम सभी डॉक्टर हमेशा नवादा के नागरिकों की सेवा के लिए तत्पर रहूंगा।

दूसरी ओर, नवादा परिसदन में बिहार प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी सूरज पांडेय और जिला अध्यक्ष अनिल मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर आयुष्मान योजना की चर्चा की। 

सूरज पांडेय ने कहा कि प्रधान मंत्री जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान भवः अभियान की शुरुआत की गई है। आयुष्मान योजना 17 सितंबर से शुरू हो चुका है। आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। खुद ही ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन कर आयुष्मान कार्ड बना सकते हैं।

आपको जरूरी दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, पैन कार्ड अपलोड करना होगा। इसके बाद सरकार सत्यापित कर आपका नाम योजना में स्वतः जोड़ दिया जाएगा।

इस योजना के तहत 5 करोड़ से ज्यादा लोग इलाइज करा चुके है। देश भर में 27 हजार से ज्यादा अस्पताल में इस कार्ड पर इलाज की सुविधा है। पीएम मोदी देश के गरीबों के उत्थान में दिन रात लगे हुए हैं।

आज के कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा , जिला महामंत्री विजय पांडेय , शैलेंद्र शर्मा ,  उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता , बिनोद कुमार भोली ,  जितेंद्र पासवान , माधुरी बरनवाल , जिला मंत्री शिव यादव ,  किसान मोर्चा अध्यक्ष नितिनंदन सिंह , भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिजीत कुमार , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अबू सलाम वारसी , आईटी सेल जिला संयोजक राहुल सिन्हा , सोशल मीडिया जिला संयोजक तेजस सिन्हा , प्रियरंजन निवास , अवनिकान्त भोला , महेश फूहि , पुनीता बरनवाल , राधे श्याम चौधरी , सूर्यनारायणं गुप्ता ,नवल किशोर , मनोज गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments