Header Ads

Breaking News

Nawada News : तिलैया_राजगीर रेलखंड को घंटों रहा जाम, करंट से मजदूर की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने काटा बवाल

   


तिलैया_राजगीर रेलखंड को घंटों रहा जाम, करंट से मजदूर की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों ने काटा बवाल

प्रशासन के अथक प्रयास एवं अनेकों सरकारी सहायता का आश्वासन के बाद यातायात हुआ बहाल 

नवादा लाइव नेटवर्क।

तिलैया_राजगीर रेलखंड पर नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के सोनसा गांव के समीप एक दिन पूर्व यानी शुक्रवार को रेलवे अंडर पास (पुलिया) ढलाई के दौरान करेंट से एक मजदूर की मौत से गुस्साए परिजन एवं ग्रामीणो ने शनिवार को जमकर बबाल काटा। तिलैया_राजगीर रेल खंड को ट्रैक्टर लगाकर जाम कर लोग घंटों हंगामा करते रहे। इस कारण रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।

 देखें वीडियो...!

जाम की सूचना मिलते ही हिसुआ थानाध्यक्ष मोहन कुमार, अंचलाधिकारी लोकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रीतेश कुमार सहित आरपीएफ के पदाधिकारी दलबल के साथ वहां पहुंच गए।

अधिकारियों ने रेल पथ जाम कर रहे लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग नहीं माने। लोग मृतक की विधवा को नौकरी देने, 20 लाख रुपए का मुआवजा देने आदि मांग कर रहे थे। 

जाम हटाने को लेकर प्रशासन और पब्लिक के बीच घंटों नोकझोंक होती रही। काफी मशक्कत के बाद लोग उपस्थित पदाधिकारियों की बात मानने को तैयार हुए। इसके बाद जाम हटा। तब अधिकारियों ने राहत की सांसें ली। 

  अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मृतक की पत्नि को आंगनबाड़ी में नौकरी, छः डिसमील जमीन, मुख्यमंत्री आवास योजना से मकान, राशन कार्ड, श्रम विभाग से एक लाख की राशि देने का आश्वासन दिया। 

तत्काल पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपए तथा कबीर अंत्येष्टि के तहत 3000 रूपए दिया गया। तब कहीं जाकर आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। बतादें कि मजदूर मिथुन की मौत से उसके परिवार के समक्ष जीने_खाने की समस्या खड़ी हो गई है। विधवा पत्नी के गोद में करीब 18 महीनें का एक बच्चा है। तथा एक गर्भ में बच्चा पल रहा है।

रिपोर्ट_राकेश रौशन।



No comments