Header Ads

Breaking News

Nawada News : महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

 

शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल पहुंचे मुखिया और ग्रामीण

महिला ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के नेमदारगंज थाना क्षेत्र के बरेव गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सोमवार की रात की बताई गई है। मंगलवार को सुबह में घटना की भनक परिजनों को लगी। जिसके बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक महिला तनकेश्वर विश्वकर्मा की पत्नी सुधा देवी बताई गई हैं।

बताया जा रहा है कि महिला आम दिनों की भांति रात में खाना खाकर एक कमरे में सो गई थी। सुबह में देर तक वह नहीं उठी तब परिजनों के दरवाजा खोलकर देखा तो वह पंखे में फांसी के फंदे से झूल रही थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतका को 8 वर्ष की एक बेटी बताई गई है। पति झारखंड में कहीं मजदूरी करते हैं। घटना के वक्त वे घर पर नहीं थे। सास, ससुर सहित अन्य परिजन घर पर मौजूद थे।

सूचना के बाद पहुंची नेमदरगंज थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा लेकर पहुंची है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। पति का बयान इस मामले में काफी महत्वपूर्ण होगा। मुखिया अभिमन्यु कुमार ने घटना को दुखद बताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। खुद पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल तक पहुंचे।


No comments