Header Ads

Breaking News

Political News : महिलाओं को सशक्त करने में जुटे हैं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव : रितु जायसवाल

 


महिलाओं को सशक्त करने में जुटे हैं डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव : रितु जायसवाल

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला राजद महिला प्रकोष्ठ का एकदिवसीय कार्यकर्ता बैठक सदभावना चौक स्थित पिंक गार्डन के सभागार में गुरुवार को आयोजित हुआ।

        इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रेणु सिंह ने की। आयोजन में मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितु जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव एवं अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष गौतम कपूर चंद्रवंशी शामिल हुए। विधायक विभा देवी और प्रकाश वीर भी बैठक में मौजूद रहे।

अपने संबोधन में रितु जायसवाल ने कहा कि देश एक ख़तरनाक दौर से गुजर रहा है, इसे सही दिशा देने को आज महिलाओं को आगे आना होगा। आज समाजवादी सोच के नेता मा.उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव महिला सशक्तिकरण का समर्थन कर रहे हैं, साथ ही ओबीसी आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में नवादा जिले के महिला संगठन की पुरजोर उपस्थिति के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।

   इस अवसर पर महिला कार्यकर्ताओं के अलावा प्रदेश उपाध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ गौतम कपूर चंद्रवंशी, राजद जिलाध्यक्ष उदय कुमार यादव , रामचंद्र यादव, उमेश शर्मा, रेखा देवी, शर्मिला देवी, आशा देवी, नीलम देवी, सुषमा देवी, कौशल राय, नितिन राज, मेराज गांधी, राजदेव प्रसाद, मुकेश यादव, विकास यादव , सीताराम चौधरी,चंदन चौधरी आदि ने अपनी बातें रखी। कार्यक्रम को नवादा विधायक विभा देवी और रजौली विधायक प्रकाशवीर जी भी संबोधित किया।




No comments