Header Ads

Breaking News

Crime News : नापाक हरकत में गुरु जी हुए गिरफ्तार, पड़ोस की महिला से दुष्कर्म की कोशिश का है आरोप

  


नापाक हरकत में गुरु जी हुए गिरफ्तार, पड़ोस की महिला से दुष्कर्म की कोशिश का है आरोप

नवादा लाइव नेटवर्क।

घटना नवादा जिले के नेमदारगंज थाना इलाके की है। जहां एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शिक्षक पर आरोप है कि उसने पड़ोस की एक महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म की कोशिश किया था। महिला की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। घटना गुरुवार की बताई गई है। 

इस संबंध में नवादा पुलिस द्वारा अपने सोशल साइट (एक्स) पर तस्वीर के साथ जानकारी साझा किया गया है। जिसमें कहा गया है की गोसाई बीघा में ak। महिला से छेड़ छाड़ के आरोपित को घटना के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है।

जानिए पूरा मामला

पीड़िता का आरोप है कि नेमदारगंज ओपी थाना क्षेत्र के गोसाई बीघा गांव के शिक्षक अमित यादव उर्फ कारू यादव जो कि वर्तमान में जहाना मध्य विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत है, उसे अकेला देखकर घर में घुस गए और उनके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आस-पास के लोग जबतक पहुंचे गुरु जी रफ्फू चक्कर हो गए। 

जिसके बाद पीड़िता नेमदारगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता 2 बच्चों की मां बताई गई हैं। घटना के वक्त वह घर मे अकेले थी।

 


No comments