Header Ads

Breaking News

Breaking News : उफनती नदी में बह गए दो युवक, अचानक आई बाढ़ से हुआ हादसा, तलाश जारी

   


Breaking News : उफनती नदी में बह गए दो युवक, अचानक आई बाढ़ से हुआ हादसा, तलाश जारी

नवादा लाइव नेटवर्क।

उफनती नदी की तेज धार में दो युवक बह गए। जबकि, एक व्यक्ति नदी पार करने में सफल रहे। हादसा नवादा जिले के हिसुआ थाना इलाके के गोंदर बिगहा गांव के समीप सोमवार की सुबह हुई। ढाढर नदी में दोनों युवकों के बहने की बात सामने आ रही है। ग्रामीणों द्वारा दोनों की खोजबीन की जा राही है। सूचना पुलिस_प्रशासन को भी दी गई है। 

 देखें वीडियो...!

बताया जाता है कि गोंदर बिगहा गांव निवासी बमबम कुमार पिता बलिराम सिंह उम्र 35 वर्ष और शंकर कुमार पिता आदित्य सिंह उम्र 30 वर्ष गांव के समीप से गुजरी ढाढर नदी को पार कर खेत में लगी धान की फसल को देखने जा रहे थे। नदी में पानी का बहाव अचानक तेज हो गया। जिसमें शंकर बहने लगा। उसे बचाने का प्रयास साथ रहे बमबम द्वारा किया गया। लेकिन वे असफल रहे और खुद भी पानी के तेज बहाव में बह गए। हालांकि, बमबम को तैरने आता था, लेकिन साथ रहे शंकर को बचाने के प्रयास वे खुद भी बीच भंवर में फंस गए। लोग यह भी बताते हैं उन दोनों के साथ उसी गांव के भूषण सिंह भी थे। जो नदी पार कर गए। 

 देखें वीडियो और सुनें प्रत्यक्षदर्शी की जुबानी...!

लोग बताते हैं कि अत्यधिक बालू की निकासी से नदी में काफी गड्ढा हो गया है। इस कारण ऐसी घटना हुई।

फिलहाल, ग्रामीणों के द्वारा दोनों की तलाश की जा रही है। संवाद प्रेषण तक दिनों का अतापता नहीं चल सका है। सूचना हिसुआ थाना की पुलिस सहित प्रशासन के अधिकारियों को दी गई है।

बता दें कि पिछले दो दिनों से जिले के विभिन्न हिस्सों में मॉनसून की बारिश हो रही है। इस कारण नदियों में पानी का बहाव शुरू हुआ है। इसके पहले तक अधिकांश नदियां खुद प्यासी थी।

इधर, दोनों युवकों के बहने के बाद उनके घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। लोग दोनों के सलामती की दुआ कर रहे हैं। 

रिपोर्ट_राकेश रौशन।


No comments