Header Ads

Breaking News

Nawada News : दुर्गा पूजा को ले पदाधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर रोक

  


दुर्गा पूजा को ले पदाधिकारियों व कर्मियों की छुट्टी रद्द, मुख्यालय छोड़ने पर रोक

नवादा लाइव नेटवर्क।

आगामी दशहरा पर्व को लेकर नवादा जिले के तमाम पदाधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। बिना अनुमति कोई अपने मुख्यालय को नहीं छोड़ेंगे। डीएम आशुतोष कुमार वर्मा द्वारा ऐसा आदेश जारी किया गया है।

इस बाबत जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि दुर्गा पूजा (दशहरा) का त्योहार दिनांक 15.10.2023 से प्रारम्भ होकर दिनांक 24.10.2023 तक चलेगा।

 नवादा जिला अति संवेदनशील की श्रेणी में रहा है। दशहरा का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जायेंगे। डीएम_एसपी का संयुक्तादेश भी निर्गत किया जायेगा। संवेदनशील स्थानों पर विशेष कार्यपालक दंडाधिकारी के रूप में जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं अन्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति विधि-व्यवस्था कर्तव्य संधारण के लिए की जायेगी।

इसी परिपेक्ष्य में तत्काल प्रभाव से जिले के सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, तकनीकी पदाधिकारी एवं कर्मी का अवकाश रद्द किया गया है। इसके साथ ही आदेश दिया गया है कि सभी पदाधिकारी/कर्मी मुख्यालय में उपस्थित रहेंगे। विशेष परिस्थिति में जिला पदाधिकारी से लिखित आदेश प्राप्ति के उपरान्त ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति दी गई है।

No comments