Header Ads

Breaking News

Nawada News : विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ, पकरिया और केना सराय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

 


विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ शुभारंभ, पकरिया और केना सराय में हुआ कार्यक्रम का आयोजन

नवादा लाइव नेटवर्क। 

भारत सरकार के विभिन्न योजनाओं का विस्तृत प्रचार-प्रसार एवं योजनाओं के शत-प्रतिशत पूर्णता प्राप्त करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया है।

 विकसित भारत संकल्प यात्रा से संबंधित प्रचार वाहन, प्रचार-प्रसार सामग्री आदि की व्यवस्था की गई है। प्रचार वाहन की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए रोस्टर चार्ट का निर्माण किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत स्थानीय कार्यक्रमों के दौरान केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में राज्य सरकार एवं प्रशासनिक भागीदारी से जनता को बताना है।

   शुक्रवार को नवादा सदर प्रखंड के खंराट पंचायत के इंटर विद्यालय पकरिया और केना पंचायत के बुनियादी विद्यालय केना सराय में विकसित भारत का संकल्प यात्रा का आयोजन हुआ। दोनों स्थलों पर प्रचार वाहन से भारत सरकार की विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का ऑडियो/विडियो के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। इसके अलावे विभिन्न विभागों का स्टाॅल लगाया गया था। जिसके माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। दोनों स्थलों पर काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, जीविका दीदी आदि उपस्थित रहे।

 विकसित भारत संकल्प यात्रा को सफल ढ़ंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई है।

 02 दिसम्बर को नवादा सदर  प्रखंड के भदोखरा पंचायत के मध्य विद्यालय भदोखरा एवं समाय पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समाय में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। सभी स्थलों पर नोडल पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। ड्रोन के माध्यम से भी कार्यक्रम की निगरानी किया जा रहा है। 

प्रचार स्थल पर स्थानीय नागरिकों को अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से बताया गया। जिसमें 18 से 40 वर्ष के भारतीय नागरिक योजना का लाभ ले सकते हैं। 60 वर्ष के बाद पेंशन मिलेगी। जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ_बेटी पढ़ाओ, पीएम आवास योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि के बारे में विस्तार से स्थानीय नागरिकों को बताया गया।



No comments