Header Ads

Breaking News

Crime News : बहु के भाई को पीट रहे थे लोग, बचाने पहुंचे ससुर की कर दी गई हत्या, बारात में झड़प बना वजह, पसरा मातम


बहु के भाई को पीट रहे थे लोग, बचाने पहुंचे ससुर की कर दी गई हत्या, बारात में झड़प बना वजह, पसरा मातम

नवादा लाइव नेटवर्क।
 
 बारात में हुए झड़प का बदला हत्या से लिया गया। यह वाक्या बुधवार को नवादा जिले के पकरीबरावां थाना इलाके के देवी बीघा गांव में हुई। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी आरोपित घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए हैं। कुछ दिनों पूर्व ही घर में शादी की शहनाई बाजी थी, आज अर्थी उठी।

जानिए क्या है पूरा मामला
 
नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के उकौड़ा पंचायत के देवी बीघा गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के दूसरे बेटे धीरज की बारात 20 अप्रैल की रात को जमुई जिले के अलीगंज थाना के ऋषि डीह गांव गई थी।
 वहां, खान पान को लेकर बारात और सरात पकड़ के बीच झड़प हुई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग चोटिल हुए थे। बाद में सुलह_समझौता हो गया था। 
 

 बहन की विदाई के लिए पहुंचा भाई, फिर हुआ विवाद

 बधवार को दुल्हन का भाई बहन को विदा कराने (ससुराल) देवी बीघा पहुंचा था। इसकी जानकारी के बाद गांव के कुछ लोग शादी की रात हुई घटना का बदला लेने का मन बना मौके का इंतजार करने लगे।

दोपहर करीब 12 बजे के आसपास दुल्हन का भाई अन्य लोगों से मुलाकात करने घर से निकला। तन घर से कुछ दूरी पर ही उसके साथ मारपीट की जाने लगी।

 जानकारी के बाद उसके बहन के ससुर 55 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव रिश्तेदार को छुड़ाने पहुंचे। जहां उनकी भी पिटाई कर दी गई।
पिता और साला की पिटता देख धीरज बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान ब्रह्मदेव यादव की मौत हो गई।
 

घर में पसरा मातम

गृहस्वामी की मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना के बाद पहुंची  पकरीबरावां थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर ली। पोरस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

अक्रोशितों ने किया सड़क जाम 
 
घटना से अक्रोशित लोगों ने पकरीबरावां_काशीचक सड़क मार्ग को जाम कर दिया। काफी मशक्कत के बाद जाम हटा।
 
बेटे ने दर्ज कराया एफआईआर 
 
घटना को लेकर मृतक के पुत्र धीरज कुमार ने दर्ज कराई प्राथमिकी में गांव के ही रविन्द्र यादव और उसके पुत्र अजीत यादव, रंजीत यादव सहित दो महिला को आरोपित किया है। सभी आरोपी फरार बताए गए हैं।


No comments