Header Ads

Breaking News

Crime News : नवादा के गांव में गोलीबारी, एक घायल, हालत चिंताजनक, रेफर


नवादा के गांव में गोलीबारी, एक घायल, हालत चिंताजनक, रेफर

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बदलू बीघा गांव में सोमवार की शाम मारपीट और गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें एक व्यक्ति उपेंद्र प्रसाद पिता चंदेश्वर प्रसाद यादव ग्राम बदलू बीघा, थाना_नारदीगंज, जिला_ नवादा घायल हो गए।

 घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नारदीगंज सीएससी में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर कर गया। जख्मी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बताया जाता है कि गया जिला के अतरी थाना क्षेत्र के नवादा बीघा गांव के कुछ लोग उस वक्त उपेंद्र प्रसाद पर हमला किया जब वे गांव से बाहर बधार में मवेशी चारा रहे थे। 5_6 की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने पहले उपेंद्र प्रसाद पर लाठी डंडे से हमला किया फिर कई राउंड गोलियां चलाई। जिसमें एक गोली उपेंद्र के केहुनी के आरपार हो गई।

 घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश वहां से चलते बने।

 हालांकि पुलिस गोलीबारी की घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। आधिकारिक पक्ष आना बाकी है। लेकिन, सूत्र बताते हैं कि बदमाशों के द्वारा 5_6 चक्र गोलियां चलाई गई। जिसमें से एक गोली उपेंद्र के हाथ के केहुनी में लगी। अस्पताल सूत्रों ने भी गोली लगने की बात कही है। 

घटना के पीछे नदी से बालू उठाव का विवाद बताया जा रहा है। वैसे, ग्रामीण बताते हैं कि जख्मी व्यक्ति का बालू के अवैध धंधे से कोई वास्ता नहीं था। घटना का पूरा सच पुलिस की जांच में ही सामने आ पाएगा। फिलहाल इस घटना के बाद गांव के लोगों में दहशत है।


No comments