Header Ads

Breaking News

Crime News : नवादा में महादलित मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

  


नवादा में महादलित मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

नवादा लाइव नेटवर्क। 

नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के बुधौली पंचायत की मुखिया पप्पू मांझी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार 13 जून की देर रात घटना को अंजाम दिया गया। शुक्रवार की सुबह गांव में ही स्थित इंटर विद्यालय के समीप चहारदिवारी से सटे मुखिया का शव पाया गया। गोली मारकर हत्या की गई है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था नजदीक से कनपटी में गोली मारी गई।

 सूचना के बाद डीएसपी पकरीबरावां महेश कुमार चौधरी और पकरीबरावां थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे राजनीतिक पाया गया उससे हत्या के पीछे कुछ और कहानी भी हो सकती है।

 घटनास्थल पर मुखिया का पैंट शर्ट ससीर के नीचे रखा था। जबकि मोबाइल चड्डी के अंदर था। इससे यह भी प्रतीत हो रहा था कि हत्या कहीं और करके शव को स्कूल के पास लाकर रखा गया हो। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना सामने आने के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा लेकर पहुंची है।

बता दें कि पप्पू पिछले 2 टर्म से अनुसूचित सीट से मुखिया थे। वैसे,  उनका पूरा कामकाज गांव के ही अमरेंद्र नाम के व्यक्ति देखा करते थे।  मुखिया पप्पू एक सीधे-साधे किस्म के इंसान थे। मुखिया रहते हुए भी राजनीति से बहुत ज्यादा मतलब नहीं था। उनका काम सबकुछ अमरेंद्र ही देखा करते थे। 

ऐसे में किससे किसकी रंजिश थी और मुखिया इसके शिकार हुए, पुलिस अनुसंधान में साफ हो सकेगा। जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटना से सकते में हैं। घटना ऐसे वक्त में हुई है जब बीती रात ही डीएम_एसपी का ट्रांसफर यहां से हुआ है।

जानिए कैसे हुई घटना

बताया गया कि रात में मुखिया के मोबाइल पर कॉल आया था। वे बात करते हुए घर से निकले थे। जिसके बाद अगली सुबह उनका शव पाया गया। रात में घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन नहीं की। अक्सर, वे घर से बाहर निकल जाया करते थे। इस बार ऐसा क्या हुआ कि वापस लौटने की गुंजाइश ही नहीं रही। 

अब पुलिस वहीं से अपना अनुसंधान प्रारंभ की है। जिस व्यक्ति से अंतिम बात हुई थी, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। पंचायत के उप मुखिया और पूर्व मुखिया भी शक के दायरे में बताए जा रहे हैं। इस मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष आना बाकी है।




No comments