Header Ads

Breaking News

Nawada News : समाय गांव में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री सीताराम महायज्ञ, नवादा विधायक हुई शामिल

 


समाय गांव में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ श्री सीताराम महायज्ञ, नवादा विधायक हुई शामिल

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा सदर प्रखंड के समाय गांव में आयोजित श्री सीताराम महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। विधायक विभा देवी कलश यात्रा में शामिल हुई। सैकड़ों महिला-पुरूष श्रद्धालु कलश यात्रा में शामिल हुए। लोगों ने देश में शांति सौहार्द एवं विकास की कामना की।


यज्ञ के औचित्य पर प्रकाश डालते हुए विधायक विभा देवी ने कहा कि आस्था हमारे धर्म का जीवन पद्धति है। हम यज्ञ के माध्यम से अपनी बुराइयों को त्यागकर अच्छाइयों की ओर अग्रसर होने लगते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को प्रेरित करते हुए संदेश दिया कि हम अपनी सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का प्रकटीकरण इन्हीं माध्यमों से कर पाते हैं, इसमें लोक कल्याण और सामाजिक उत्थान की भावना सर्वाेपरि होती है।

 


उन्होंने यज्ञ की पारंपरिक कर्मकांडों की चर्चा करते हुए कहा कि यज्ञ किसी व्यक्तिगत आस्था का नहीं, बल्कि सामूहिक विचार धारा और विश्वकल्याण की भावना का प्रकटीकरण है। उन्होंने यज्ञ में शामिल महिला श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए उनकी जीवन पद्धति को भी एक यज्ञ की भांति अनुकरणीय बताया।


सोमवार को सुबह 6 बजे ही यज्ञ मंडप पर पहुंचकर अनुष्ठान के पारंपरिक रीति रिवाजों का अनुसरण किया और यज्ञाचार्याे का आशीर्वाद प्राप्त कर विश्वकल्याण की कामना की। मौके पर सुरेन्द्र यादव, अजय यादव, राजेन्द्र यादव, अनिरुद्ध सिंह, रामाश्रय सिंह, विनो सिंह, अरुण सिंह, अमित कुमार आदि मौजूद थे। यज्ञ समिति के अध्यक्ष नरेश प्रसाद सिंह ने विधायक सहित अन्य आगत अतिथियों का स्वागत किया।




No comments