Header Ads

Breaking News

Nawada News : नवादा के लाल प्रीतम प्रियदर्शी ने जेईई एडवांस में पाई सफलता

 


नवादा के लाल प्रीतम प्रियदर्शी ने जेईई एडवांस में पाई सफलता

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के अकबरपुर प्रखंड के दुधैली गांव निवासी रवि शंकर कुमार उर्फ शैलेश सिंह और कांति देवी के पुत्र प्रीतम प्रियदर्शी ने जेईई एडवांस में सफलता पाई है। उसे ऑल इंडिया में इडब्लूएस कोटा में 2792वां रैंक प्राप्त हुआ है। सफलता पर मां-पिता के साथ ही भाई प्राजंल प्रियदर्शी, बहन प्रिशा सिंह सहित अन्य परिजन और रिश्तेदारों में खुशी व्याप्त है। प्रीतम बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। आरके मिशन देवघर से प्रारंभिक पढ़ाई की। बहुत सारा ओलंपियाड भी क्वालिफाइड कर गोल्ड मेडलिस्ट रहे। चाचा राकेश रंजन, प्रदेश प्रवक्ता, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) ने उक्त जानकारी दी है। भतीजे की सफलता पर चाचा ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

 

No comments