Header Ads

Breaking News

Crime News : मासूम के साथ दरिंदगी, रात में घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, सुबह में बुरी हालत में नदी किनारे मिली


मासूम के साथ दरिंदगी, रात में घर से अगवा कर किया दुष्कर्म, सुबह में बुरी हालत में नदी किनारे मिली

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के नारदीगंज इलाके एक गांव में बड़ी और शर्मनाक घटना हुई है। मासूम के साथ दरिंदगी की गई। रात में अपने परिजनों के साथ सो रही बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया गया। सुबह में वह बेसुध हालात में गांव से बाहर नदी किनारे पाई गई। मुंह में टेप लगा हुआ था। बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया गया कि बच्ची अपने स्वजनों के साथ घर में सो रही थी। रात में परिजनों की नींद खुली तो वह बिस्तर से गायब थी। परेशान परिजन रात में ही उसे ढूंढने लगे। नहीं मिली तो सूचना नारदीगंज थाना को दी। पुलिस पहुंची और अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। प्रयास बेकार गया। सुबह में बच्ची नदी किनारे बेसुध हालत में पाई गई। 


पुलिस व परिजनों ने बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में दाखिल कराया है। जहां उसका इलाज हो रहा है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की बातें सामने रही है। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि अत्यधिक रक्तश्राव से बच्ची की हालत खराब हुई है। बेहतर उपचार देने का प्रयास किया जा रहा है।

 


फिलहाल, परिजन कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। बच्ची का बयान इस मामले में काफी महत्वपूर्ण होगा। वैसे, उसकी उम्र इतनी कम है कि शायद ही वह दुष्कर्मी के बारे में कुछ बता पाए। घटना भी रात के अंधेरे में हुई। लोग बता रहे हैं कि बच्ची के मुंह पर टेप लगा था। पीड़िता महादलित परिवार की है। उसकी उम्र महज 3 साल की बताई गई है।


पुलिस का पक्ष...!

एसडीपीओ सदर 2 सुनील कुमार द्वारा इस बाबत नवादा पुलिस के सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर अाधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि घर से 300-400 मीटर की दूरी पर बच्ची पाई गई। दुष्कर्म की घटना हुई है। बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल नवादा में एडमिट कराया गया है। परिजनों से बातचीत की जा रही है। फर्द बयान लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। 

 



No comments