Header Ads

Breaking News

Nawada News : सिविल सर्जन कार्यालय पर एएनएम का रोषपूर्ण प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई, कामकाज प्रभावित


सिविल सर्जन कार्यालय पर एएनएम का रोषपूर्ण प्रदर्शन, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई, कामकाज प्रभावित

नवादा लाइव नेटवर्क। 

संविदा पर बहाल एएनएम के द्वारा गुरुवार को नवादा में सिविल सर्जन कार्यालय पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सभी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गई। दर्जनों एएनएम ने सिविल सर्जन कार्यालय पर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया। राज्य संघ के निर्णय के आलोक में संविदा आधारित एएनएम आंदोलन पर उतरी हैं।

एएनएम के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने से बच्चों को दिए जाने वाले टीकाकरण सहित कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होना तय माना जा रहा है। इन्हीं एएनएम के भरोसे पूरे बिहार में टीकाकरण जैसे महत्वपूर्ण अभियान चलता है।

बता दें कि जबसे बिहार सरकार द्वारा एफआरएस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का आदेश जारी किया गया संविदा आधारित एएनएम विरोध पर उतर आई हैं। समान काम के लिए समान वेतन की मांग भी एएनएम के द्वारा की जा रही है। 

अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर एएनएम के द्वारा स्वास्थ्य समिति बिहार के कार्यपाल निदेशक, जिलाधिकारी तथा सिविल सर्जन को लिखित आवेदन देकर सूचित किया गया है। जिसमें कई  मुद्दे को उठाया गया है। 

इन लोगों का कहना है कि संविदा के आधार पर एनएचएम के तहत एएनएम काम कर रही है, उनका वेतन बहुत ही कम है। अब एफआरएस पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन करवा कर अटेंडेंस बनाने को कहा जा रहा है, जो गलत है। 

मौके पर कुमारी रोहिणी, रिना कुमारी, दीपमाला सिन्हा, षीलम कुमारी, सोनाली कुमारी, स्वीटी कुमारी, डेजी कुमारी, अन्नू देवी, सोनी कुमारी, उषा कुमारी तथा सुहानी सिन्हा सहित दर्जनों एएनएम मौजूद थी।

No comments