Header Ads

Breaking News

Nawada News : भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित हुआ कार्यशाला, प्रदेश संगठन मंत्री ने सफलता को दिए मंत्र

  


भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित हुआ कार्यशाला, प्रदेश संगठन मंत्री ने सफलता को दिए मंत्र


नवादा लाइव नेटवर्क।


भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर शनिवार को नवादा जिला भाजपा कार्यालय में शनिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल मेहता व संचालन जिला सदस्यता प्रभारी अरविंद गुप्ता ने किया।

 


मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन महामंत्री भिखूभाई दलसानिया मौके पर उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वन्दे मातरम् गीत गाकर किया गया।

 


संगठन महामंत्री भिखुभाई दलसानिया ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चलेगी। सदस्यता अभियान को सर्वस्थानों पर और सर्व समावेशी करना है। इसका मूल उद्देश्य भाजपा का राष्ट्र प्रथम की विचारधारा काे जनता के बीच विस्तार करना है। स्थापना काल से ही भाजपा का उद्देश्य कभी राजनैतिक सुख हासिल करना नहीं रहा है, बल्कि मां भारती को परम् वैभव तक पहुंचाने के लिये संघर्ष करना रहा है। इसलिए भाजपा देश की दूसरी पार्टियों से अलग है। उन्होंने कहा कि हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि अधिक से अधिक हर वर्ग और धर्म के लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया जाये।

 


सह क्षेत्रीय प्रभारी पंकज कुमार ने कहा कि पार्टी ने सदस्यता अभियान के लिए टाॅल फ्री नंबर 8800002024 जारी किया है। यह नंबर 1 सितंबर से चालू हो जायेगा। 21 अगस्त को प्रदेश में और जिला में आज जिस तरह से कार्यशाला का आयोजन किया गया है उसी तरह से सभी मंडलों में 26 और 27 को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

 


जिला प्रभारी राजेश चन्द्रवंशी ने बताया कि इस अभियान के लिए जिला में चार सदस्यों की टीम बनायी गई है। अरविंद गुप्ता को जिला सदस्यता प्रभारी और विनोद कुमार भोली, माधुरी बरनवाल एवं अशोक चौहान को सह प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि सदस्यता अभियान का प्रथम चरण 1 सितंबर से 25 सितंबर तक और दूसरा चरण 1 अक्टुबर से 15 अक्टुबर तक एवं सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टुबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। उसके बाद 10 नवंबर तक प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता का रजिस्टर तैयार किया जाएगा।

कार्यशाला में विधायक अरुणा देवी, पूर्व विधायक कन्हैया रजवार, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना, विजय कुमार सिन्हा, विनय कुमार, वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद गौरव, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाति सिन्हा, जिला महामंत्री विजय पांडेय, रामानुज कुमार, शैलेंद्र शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नरेश वर्मा, प्रताप रंजन, जितेंद्र पासवान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह विशु, सुधीर कुमार, तेजस सिन्हा, प्रमोद कुमार चुन्नु, अवनिकान्त भोला, विमल राजवंशी, नीतिनंदन कुमार, नंदकिशोर चौरसिया, राधेश्यम चौधरी, सूर्यनार्यण गुप्ता, रौशन कुमार आर्य, मुकेश कुमार, अजय वर्मा, आलोक कुमार , शिवरानी केशरी, पुनीता बरनवाल, स्नेहलता देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, अफसाना खातून सहित सभी मंडल अध्यक्ष, मण्डल सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी उपस्थित रहे।

 
















No comments