Header Ads

Breaking News

Crime News : हिसुआ के लटावर गांव की स्थिति विस्फोटक, फयरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस की है नजर, बालू के अवैध धंधे पर बर्चस्व का मामला



हिसुआ के लटावर गांव की स्थिति विस्फोटक, फयरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस की है नजर, बालू के अवैध धंधे पर बर्चस्व का मामला

नवादा लाइव नेटवर्क।


नवादा जिले के हिसुआ थाना इलाके के लटावर गांव की स्थिति विस्फोटक बनी हुई है। जानकारी पुलिस को भी है। पुलिस गांव पर पैनी नजर रख रही है। एेसे तत्वों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी भी की जा रही है। बालू के अवैध धंधे से मामला जुड़ा हुआ है। गोलीबारी से संबंधित एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा गांव में छापेमारी भी की गई है।

 


क्या है मामला...


बताया जाता है प्रतिबंध के बावजूद ढाढर नदी से बालू खनन व परिवहन का काम धड़ल्ले से किया जा रहा है। लटावर गांव के कई लोग इस अवैध धंधे में शामिल हैं। बर्चस्व को लेकर आए दिन गोलीबारी व झड़प की घटनाएं होती रहती है। 6 सितंबर की सुबह गांव में पिस्टल से फायरिंग करते एक व्यक्ति का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर संबंधित लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सभी फरार बताए गए हैं।



फायरिंग का वायरल वीडियो...!


4 ट्रैक्टर जब्ती के बाद बढ़ा स्थिति विस्फोटक...


बताया जाता है कि 5 सितंबर को खनन विभाग और हिसुआ थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर लटावर गांव के अखिलेश सिंह का 04 ट्रैक्टर को जब्त किया। सभी पर बालू लदा हुआ था। इस मामले में 13 लोगों को आरोपित किया गया था। ट्रैक्टर जब्ती के बाद अखिलेश सिंह व उनके लोगों को आशंका हुई कि गांव के ही विरोधी पक्ष ने सूचना देकर ट्रैक्टर को जब्त कराया। इसके बाद आपा खोये अखिलेश सिंह ने गांव में पिस्टल से फायरिंग किया और उसके लोगों ने गाली-गलौच भी किया।

 


पुलिस टीम पहुंची गांव...


फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गांव पहुंची और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए घर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। लेकिन, कोई भी आरोपित पकड़ में नहीं आ सका। इस बावत नवादा पुलिस द्वारा अधिकारिक विज्ञप्ति जारी की गई है। जिसमें घटना का जिक्र करते हुए एसडीपीओ सदर-2 सुनील कुमार ने कहा फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस गांव में छापेमारी की है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। छापेमारी लगातार जारी है। गांव पर पुलिस नजर रख रही है।

 

कई महीने से हो रहा झड़प...


लटावर और आसपास के कई गांवों-टोलों के लोग इस अवैध धंधे में लिप्त हैं। आलम ये कि कई घटनाएं हो चुकी है। कुछ की प्राथमिकी भी हिसुआ थाना में दर्ज कराई जा चुकी है। आसपास के संभ्रात लोग कब क्या हो जाए सोचकर सकते में हैं। कुछ लोगों का कहना है अखिलेश सिंह पूरी तरह से इस इलाके में बालू के अवैध धंधे पर अपना बर्चस्व बनाए रखना चाहते हैं। 

 


जानकार बताते हैं कि इस अवैध धंधे में मोटी कमाई का असर है कि महादलित वर्ग से आने वाले दो जाति विशेष के लोग भी धंधेबाजों के बहकाबे में आकर आपस में शत्रु हो गए हैं। समय रहते पुलिस सख्ती नहीं हुई तो कभी भी बड़ी अप्रिय घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता है।

 







No comments