Header Ads

Breaking News

Political News : गंगटा गांव में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान, जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता



गंगटा गांव में चलाया गया भाजपा का सदस्यता अभियान, जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने ली सदस्यता

नवादा लाइव नेटवर्क।


हिसुआ विधानसभा के अंतर्गत गंगटा गांव गंगटा महादलित टोला बुधवार को भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रताप रंजन ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पीएम मोदी जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प के तहत सदस्यता अभियान चलाया गया। इस आयोजन में पचगामा पंचायत की मुखिया विनीत कुमार भी शामिल हुए। 

 


उपाध्यक्ष प्रताप रंजन ने इस मौके पर कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। दुनियां में भारत देश का डंका बज रहा है। पीएम मोदी हमेश देश और देश की आम आवाम की चिंता किया करते हैं। यही वजह है कि उनकी लोकप्रियता में लगातार इजाफा हो रहा है। लगातार तीसरी बार देश की जनता ने उन्हें प्रधानमंत्री चुना है। 

 


उन्होंने आम लोगों से भारी संख्या में पार्टी की सदस्यता लेकर राष्ट्रहित में भाजपा को मजबूत करने की अपील की। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो हमेशा देश देशवासियों की चिंता करती है। सरकार में रहे या रहे भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सतत सेवा का भाव लिए जनता के बीच खड़े रहते हैं। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने प्रताप रंजन की प्रेरणा से भाजपा की सदस्यता ली। 

 






No comments