Header Ads

Breaking News

Sports News : बिहार में पहली बार होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी टुर्नामेंट, आयोजन को भव्य बनाने की कवायद, नवादा में "ट्रॉफी गौरव यात्रा" कार्यक्रम आयोजित

  


बिहार में पहली बार होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी टुर्नामेंट, आयोजन को भव्य बनाने की कवायद, नवादा में "ट्रॉफी गौरव यात्रा" कार्यक्रम आयोजित


नवादा लाइव नेटवर्क।


महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का आयोजन बिहार की सरजमी पर होगा। नालन्दा जिला के राजगीर में 11 से 20 नवंबर 2024 तक इस चैंपियनशीप का आयोजन होगा। यह बिहार में आयोजित होने वाला पहला अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट है। 

 

इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियों के तहत ’’ट्रॉफी गौरव यात्रा’’ का आयोजन बिहार के सभी जिलों में किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार 22 अक्टूबर को हरिश्चन्द्र स्टेडियम, नवादा में ट्रॉफी गौरव यात्रा से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

इस मौके पर बोलते हुए डीएम ने कहा कि खेल के महत्व को राज्य सरकार ने स्वीकारा है और जनवरी 2024 में स्वतंत्र विभाग के रूप में यह खेल का विभाग बना है। बिहार स्टेट स्पोर्ट एसोशिएशन, खेल प्राधिकार भी निर्मित है। सभी खेल को बढ़ावा देने के लिए, खेल संस्कृति का विकास करने के लिए हमारे यूथ का हौसला बढ़ाने के लिए सरकार दृढ़ संकल्पित है। 

 

हम नवादा वासियों से अपेक्षा रखते हैं कि वे खेल क्षेत्र में ग्रामीण स्तर से लेकर प्रादेशिक स्तर पर एवं प्रादेशिक स्तर से राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता पायें। सरकार ने जो योजना बनायी है कि ’’मेडल लाओ और नौकरी पाओ’’, वह भी हमारे लिए अवसर प्रदान करता है। हमारे लिए गौरव की बात है कि हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (महिला वर्ग) 2024 का आयोजन बिहार में किया जा रहा है।

 

इस अवसर पर नवादा विधायक विभा देवी, पुलिस अधीक्षक नवादा अभिनव धीमान, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अखिलेश कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, उत्कृष्ठ खिलाड़ीगण एवं जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। 

 






No comments