Political News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, जिला कार्यालय में हुआ भव्य समारोह
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस, जिला कार्यालय में हुआ भव्य समारोह
नवादा लाइव नेटवर्क।
भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को नवादा जिला भाजपा कार्यालय में समारोह पूर्वक मनाया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने की। मौके पर विधायक अरुणा देवी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
सर्व प्रथम जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भाजपा का झंडा फहराया और वन्देमातरम गीत गाया गया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अनिल मेहता, विधायक अरुणा देवी, महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा सहित सभी कार्यताओं ने भारत माता, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। साथ ही महान योद्धा सम्राट अशोक की जयंती के उपलक्ष्य पर उन्हें भी श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
पार्टी का स्थापना दिवस था, ऐसे में जिला कार्यालय को फूल, माला, गुब्बारा, रंगोली से सजाया गया था।साथ ही पार्टी की उपलब्धियों एवं महापुरुषों के चित्र का प्रदर्शनी लगाया गया था। स्थापना दिवस पर 10 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। जिला अध्यक्ष श्रीमेहता और विधायक अरुणा देवी ने सभी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
विधायक अरुणा देवी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को विकसित कर रहे हैं। इनके नेतृत्व में निश्चित ही भारत फिर से सोने का चिड़िया बन रहा है। पूरे विश्व में भारत का मान सम्मान बढ़ रहा है। आने वाला 2025 का विधान सभा चुनाव जीतकर फिर से बिहार में सरकार बनाएंगे।
जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि आज भाजपा 45 वर्ष में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से 2 सीट से 303 सीट तक का सफर तय कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ही नौवजवान, किसान, महिला, आदिवासी एवं सभी जनता के बारे में सोचती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर अपना अथक प्रयास से देश को विकसित बनाने में लगे हुए हैं।
पार्टी स्थापना दिवस सभी मंडलों में मनाया जा रहा है। 06,07,08 अप्रैल को हर घर जाकर कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लगाने का काम करेंगे। 10,11,12 अप्रैल को गांव चलो अभियान के तहत पूरे जिला में मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में गांव_मोहल्ला जाकर नरेंद्र मोदी सरकार की जनहित योजना एवं कार्यों को बताने का काम करेंगे।
जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम प्रभारी अरविंद गुप्ता ने कहा कि आज प्रभु रामचंद्र जी का भी जयंती है। अयोध्या में प्रभु राम चंद्र जी का मंदिर बनने में भाजपा का बहुत योगदान रहा है, इसलिए सभी कार्यकर्ता संकल्प ले कि
जो राम को लाएं है, हम 2025 विधान सभा चुनाव में बिहार में भाजपा को लाएंगे। नवादा में पांचों विधान सभा सीट एनडीए को जीता कर और साथ में बिहार में 225 सीट के साथ सरकार बनाना है। स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर एक दूसरे की बधाई और शुभकामनाएं दी।
स्थापना दिवस कार्यक्रम में जिला महामंत्री शैलेन्द्र शर्मा , पूर्व महामंत्री विजय पांडेय , उपाध्यक्ष बिनोद कुमार भोली , पुनीता बरनवाल , नीतू गुप्ता , तेजस सिन्हा , मुकेश कुमार , पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रिय रंजन श्रीनिवास , माधुरी बरनवाल , रामसकल सिंह ,जिला मंत्री उपेंद्र चंद्रवंशी , ज्योति सिंह ,निशा राजवंशी , कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह , शिवरानी केसरी , राहुल सिन्हा , सरोज राजवंशी , अनिरुद्ध सिंह ,अबू सलाम वारसी , सीताराम सिंह , सुर्यनारायण गुप्ता , रंजन कुमार , तरुण राजवंशी , विकास कुमार , सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments