Header Ads

Breaking News

Breking News: कुख्यात इंट्री माफिया अरुण मुखिया गिरफ्तार

अरुण मुखिया का फाइल फोटो


कुख्यात इंट्री माफिया अरुण मुखिया गिरफ्तार

138 दिन बाद हुई गिरफ्तारी

खनन विभाग की टीम पर हमले का था आरोपी

पटना के फुलवारी से हुई गिरफ्तारी

अलग-अलग थानों में दर्ज है कुल 7 मामले

नवदा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला खनन विभाग की टीम पर हमले का आरोपी कुख्यात इंट्री माफिया अरुण कुमार विश्वकर्मा उर्फ 


अरुण मुखिया को पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। पटना के फुलवारी इलाके से गिरफ्तारी हुई। 138 दिनों बाद गिरफ्तारी संभव हो सकी। 

मुफस्सिल थाना कांड संख्या 344/21 दिनांक 5.12.21 में गिरफ्तारी की गई है। खनन विभाग की टीम पर हमला कर जब्त ट्रक को जबरन छुड़ा ले जाने के मामले में अरुण मुखिया और उसके गुर्गे को आरोपित किया गया था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। 



इस प्रकार के कुल सात मामले रजौली, अकबरपुर और मुफस्सिल थाना में उसके खिलाफ दर्ज है। एसपी डीएस सांवलाराम ने बताया कि भट्ट अपार्टमेंट से गिरफ्तारी की गई है। दो मोबाइल की जब्ती की गई है। इसकी गिरफ्तारी नवादा पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई थी। डीआईयू टीम की इस गिरफ्तारी में बड़ी भूमिका रही।

बता दें कि झारखंड सहित अन्य प्रदेशों से बिहार की सीमा में आने वाले ओवर लोड वाहनों की अवैध इंट्री कराने वाले सक्रिय गिरोह में एक का संचालन अरुण मुखिया द्वारा किये जाने की बात पुलिस करती है।


No comments