Header Ads

Breaking News

Nawada News : कुशवाहा सेवा समिति का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना, निर्भया कांड की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित

 



कुशवाहा सेवा समिति का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मना, निर्भया कांड की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने महिलाओं को किया प्रोत्साहित 


नवादा लाइव नेटवर्क। 


नवादा-ननौरा रोड स्थित मौर्या नगर में रविवार को कुशवाहा सेवा समिति नवादा का तीसरा वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि रिच माइंड डिजिटल कंपनी बड़ोदरा के निदेशक निशिकांत सिन्हा तथा विशिष्ट अतिथि निर्भया कांड व सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा और रिच माइंड बड़ोदरा के सह निदेशक रितु सिन्हा मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि निशिकांत सिन्हा ने उपस्थित युवाओं को कहा कि जीवन में आगे बढ़ना है पहले लक्ष्य निर्धारित करें। फिर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकग्रचित होकर पढ़ाई करें। तब सफलता मिलते देर नहीं लगेगी। इन्होंने समाज के ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक उंची शिक्षा देने में सक्षम नहीं है, उनका हर संभव मदद कर आश्वासन दिया। 


 चर्चित निर्भया कांड की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि महिला अबला नहीं है। उसे हर संभव मदद करने के लिए मैं तैयार हूं। कहा कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं यौन उत्पीड़न को रोकने के लिए समाज को भी आगे आने की जरूरत है। इन्होंने महिलाओं को स्वावलम्बी बनने एवं अन्याय के विरुद्ध अपनी आवाज को बुलंद करने का मंत्र दिया। कहा कि देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहे हिंसा एवं यौन उत्पीड़न के खिलाफ खुलकर संघर्ष करने की जरूरत है।
 

रिच माइंड के निदेशक रितु सिन्हा ने महिलाओं को कहा कि शिक्षा ही ब्रह्मास्त्र है। यह अस्त्र का उपयोग अपनी सुरक्षा एवं आर्थिक संपन्नता को निश्चित कराती है। यह 21वीं सदी का भारत है जहां महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अधिकार है। सभी को देश के नव निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिशित करनी है। कार्यक्रम को इंडियन ऑयल के सीनियर मैनेजर शिवशंकर प्रसाद कुशवाहा, जीएसटी विभाग के सुपरिटेंडेंट दीनानाथ प्रसाद, डाॅ. सुनील कुमार, वैधनाथ प्रसाद उर्फ वैजू महतो, रामकिशुन महतो, यमुना प्रसाद, डॉ विनीता प्रिया, इंद्रपाल जॉनसन, रामचन्द्र प्रसाद सोनी आदि ने भी संबोधित किया।
 


इस मौके पर वर्ष 2022 में मैट्रिक परीक्षा में 80 प्रतिशत व उससे ऊपर अंक लाने वाले कुशवाहा समाज लगभग 109 छात्र-छात्राआें को मेडल व सम्मान पत्र के साथ-साथ स्मार्ट फोन उपहार में देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर व महात्मा बुद्ध और सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियोंके स्वागत में सुनीति कुमारी, चांदनी कुमारी, प्रियांशू कुमारी, सोनम कुमारी, शिमरन राज द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
 


  
इसके पूर्व जिले के बहुचर्चित कलाकार सलोनी प्रिया, तान्या तन्नू व ज्यान्स पंडित उनकी सहेलियों ने भी स्वागत गीत प्रस्तुत की। मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्प-गुच्छ व अंग-वस्त्र देकर स्वागत किया गया। यमुना प्रसाद को समिति का बेस्ट मेम्बर का पुरस्कार दिया गया।
 

अंत में सेवा समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश्वर प्रसाद, उपाध्यक्ष यमुना प्रसाद व ललिता कुमारी व अन्य पदाधिकारियों तथा कार्यकारणी के सदस्यों सहित कुल 35 लोगों को पद व गोपनीयता की भी शपथ दिलायी गई। मौके पर समिति के अर्जुन कुशवाहा, नागेन्द्र प्रसाद, दीपक कुमार, इंद्रपाल जॉनसन, अरुंजय मेहता, शीतल प्रसाद, डॉ बसंत प्रसाद, द मौर्या टाइम्स के संपादक डॉ आलोक कुमार कुशवाहा, डॉ विनीता प्रिया, अविनाश कुमार निराला, पत्रकार मिथिलेश कुमार, निर्भय कुमार, राजेश प्रसाद कार्यालय सहायक विक्की कुमार आदि भी उपस्थित थे।




No comments