Header Ads

Breaking News

Nawada News : ठनका गिरने से महिला की मौत, नारदीगंज के परमा गांव की घटना


ठनका गिरने से महिला की मौत, नारदीगंज के परमा गांव की घटना

नवादा लाइव नेटवर्क

नवादा जिले के नारदीगंज थाना इलाके के परमा गांव में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना गुरुवार को दोपहर हुई। मृतका कृष्णा चौहान की 55 वर्षीया पत्नी लीला देवी थी। घटना के बाद मृतका के घर परिवार में कोहराम मच गया। प्रिंणों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। 

देखें वीडियो

 


बताया जाता है कि महिला मवेशी को चराने के लिए गांव से पश्चिम आहर की ओर गई थी। इसी बीच अचानक बारिश शुरू हो गई। भीगने से बचने के लिए वह पास के एक बांस की कोठी के समीप छिप गई। बचाव का प्रयास उसके लिए जानलेवा साबित हुआ। जहां वह बचाव में बैठी थी, वहीं वज्रपात हो गया। मौके पीकर ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार काफी गरीब बताए गए हैं। मेहनत-मजदूरी करने वाले हैं। 

घटना की खबर मिलने पर मुखिया दर्शनिया देवी ,समाज सेवी सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रामाधीन चौहान समेत अन्य लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों का ढांढस बंधाया। मुखिया ने  कबीर अंत्येष्टि के तहत मृतक के परिजनों को तीन हजार रुपये उपलब्ध कराया। ग्रामीणों ने आपदा प्रबंधन से मुआवजा देने की मांग प्रशासन से की है।



 




No comments