Header Ads

Breaking News

Nwada News : डीएम-एसपी पहुंचे रजौली चेकपोस्ट, वाहनों की जांच सख्ती से करने का दिया निर्देश

 


 डीएम-एसपी पहुंचे रजौली चेकपोस्ट, वाहनों की जांच सख्ती से करने का दिया निर्देश

नवादा लाइव नेटवर्क। 

 
डीएम श्रीमती उदिता सिंह व एसपी डा. गौरव मंगला ने गुरुवार को रजौली चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने वहां तैनात अधिकारियों को लगाये गए सीसीटीवी का लगातार माॅनिटरिंग करना सुनिश्चित करने को कहा। जिस लेन से पैसेंजर गाड़ी गुजरती है, वहां भी सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिफ्ट वाइज 24 घंटे चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण करें। यहां प्रतिनियुक्त पुलिस और होमगार्ड के जवानों को भी सख्त ढ़ंग से निगरानी करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सीसीटीवी इस प्रकार शिफ्ट करें कि सभी गाड़ियों का प्लेट नम्बर सरल ढ़ेग से रिकाॅर्ड हो और गाड़ियों पर निगरानी सख्ती से किया जा सके। अनुमंडल पदाधिकारी रजौली आदित्य कुमार पियूष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली संजय पाण्डेय को भी औचक रूप से चेक पोस्ट का सतत् निगरानी करने का निर्देश दिया।

डीएम ने चेक पोस्ट पर प्रतिनियुक्त अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति पंजी के साथ-साथ अन्य सभी पंजियों का निरीक्षण किया। बिना सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों और कर्मियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उत्पाद अधीक्षक अनिल कुमार आजाद को निर्देश दिया गया कि पर्याप्त संख्या में ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध कराएं, जिससे कि कभी भी पुलिस के द्वारा  किसी व्यक्ति की जांच की जा सके।

चेक पोस्ट पर पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों का एक-एक महीने का ड्यूटी रोटेट करने का निर्देश दिया। प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि गाड़ियों का निगरानी सख्ती के साथ लगातार करना सुनिश्चित करें। चेक पोस्ट के आस-पास के सभी होटलों को भी औचक जांच करें। डीएम-एसपी झारखंड बाॅर्डर तक गए। एसपी ने सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।

 निरीक्षण के समय एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह, डीसीएलआर रजौली मो. जफर हसन, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली आदित्य कुमार पियुष, प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका कुमारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजौली संजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।





No comments