Header Ads

Breaking News

Nawada News : जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा बकरीद पर्व

  


  






जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा बकरीद पर्व

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले में कुर्बानी का पर्व शांति के माहौल में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही इस्माल धर्मावलंबियों में पर्व को लेकर उत्साह देखा गया। लोगों ने घरों, मस्जिदों में नमाज पढ़ी। सुबह 9 बजे ईदगाह में सामूहिक नमाज पढ़ी गई। लोग गले मिलकर एक दूसरे को बकरीद की बधाई और शुभकामनाएं दी। 

 


पर्व को लेकर मौलाना अख्तर बताते हैं कि पर्व-त्योहार  आपस में भाईचारगी, मेल मिलाप को बढ़ाता है। गिले शिकवे दूर करता है। हर धर्म का यही संदेश होता है। धर्म-मजहब को मनाने वाले हैं तो यह समझें कि पैदा करने वाले  ईश्वर-अल्लाह ही हैं। सब कुछ उन्हीं की मर्जी से चलती है। 

इधर, पर्व में किसी प्रकार का खलल न पड़े इसके लिए संवेदनशील 230 स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गई है। 

वरीय अधिकारी लगातार मॉनीटिरिंग कर रहे हैं। कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।





No comments