Header Ads

Breaking News

Police action : कुख्यात नवीन सिंह फ़िर हुआ गिरफ्तार, एसडीओ और पुलिस टीम पर हमले का था आरोपी

  


कुख्यात नवीन सिंह गिरफ्तार, घर से हुई गिरफ्तारी, खनन अधिकारी और पुलिस टीम पर हमले में था वांछित

नवादा लाइव नेटवर्क।

जब तक जेल में चना रहेगा, आना-जाना लगा रहेगा। कुछ ऐसी ही  स्थिति बनी है नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के नवीन सिंह की। कुख्यात अपराधी के रूप में उसकी पहचान है। अपराध का लंबा इतिहास रहा है तो जेल की सलाखों के पीछे भी जीवन का काफी समय बीता चुका है। कुछ माह पूर्व ही जेल से छुटा था।  फिर से गिरफ्तार हो गया है।

गुरुवार को उसकी गिरफ्तारी घर से की गई है। इस बार बताया जा रहा है कि अवैध बालू खनन, एसडीओ उमेश भारती और खनन विभाग की टीम पर हमले के दो मामले में वांछित था। कुछ दिनों पूर्व पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी तो घर वालों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया था। जिसके बाद एक और प्रथमिकी उसके खिलाफ दर्ज की गई थी। यानी कुल 3 मामले में वह वांछित था। जेल से भी छूटे बहुत ज्यादा दिन नहीं हुआ था और फिर अंदर हो गया।

  


नवीन सिंह का जेल के बाहर अपराध का बड़ा इतिहास तो रहा ही है, जेल में रहते भी अपनी हरकत से कारा प्रशासन को मुश्किलों में डालता रहा है। 2-3 बार तो वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो चुका है।  हत्या, अपहरण, फिरौती, रंगदारी जैसे संगीन आरोप उसपर लगते रहे हैं।

पिछली गिरफ्तारी के बाद मंडल कारा के तत्कालीन अधीक्षक अभिषेक पांडेय ने इसके बारे में लिखा था कि यह नवादा मंडल कारा के लिए खतरा है। इसे किसी हाल में कभी भी यहां नहीं रखा जा सकता। बंदियों के बीच इसकी जबरदस्त पैठ होती है। कभी भी जेल के अंदर विधि व्यवस्था के लिए खतरा पैदा कर सकता है। इसके बाद ही उसे यहां से अन्यत्र जेल स्थानांतरित कर दिया गया था।

इस बार उसे मंडल कारा में ही रखा जाता है, या किसी अन्य जेल में शिफ्ट किया जाता है, तय होना बाकी है।

गिरफ्तारी के बावत वारिसलीगंज के एसएचओ राजीव कुमार पटेल ने बताया कि अवैध माइनिंग, चांदनी चौक के पास एसडीओ व खनन टीम तथा पुलिस टीम पर जानलेवा हमले के 3 कांडों में उसकी गिरफ्तारी हुई है। 

 




No comments