Header Ads

Breaking News

Nawada News : संघर्षशील शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने चंद्रहास, महिला विंग की अध्यक्ष का जिम्मा संध्या आर्या को

  


संघर्षशील शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने चंद्रहास, महिला विंग की अध्यक्ष का जिम्मा संध्या आर्या को 

नवादा लाइव नेटवर्क।

 रविवार को नवादा जिला संघर्षशील शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षक सम्मान समारोह एवं संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती सीटीईटी क्लासेज के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने की। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संघ के मुख्य सचिव अभिनव कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष विशाल गौरव भी उपस्थित रहे।

 शिक्षक सम्मान समारोह में नवादा जिला के सभी 14 प्रखंडों के नवनियुक्त शिक्षक एवं शिक्षिका शामिल हुए।

 सर्वसम्मति से मगध प्रमंडल अध्यक्ष प्रभात चंदन एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी अनुभव सिंह की उपस्थिति में नवादा जिला अध्यक्ष के रूप में चंद्रहास कुमार, उपाध्यक्ष कौशल कुमार, महिला अध्यक्ष संध्या आर्य एवं महिला उपाध्यक्ष प्रियंका कुमारी चुनी गई। 


इस अवसर पर सुबोध कुमार, संदीप रंजन ,विकास कुमार, रुपेश कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, नागेंद्र पांडे, चंदन कुमार एवं रवि रंजन उपस्थित थे। 

चुनाव बाद निर्वाचित पदाधिकारियों को संघ के सदस्यों ने फूल माला से लाद दिया। वहीं, निर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ की मजबूती और शिक्षकों के मान सम्मान का पूरा ख्याल रखने का भरोसा दिलाया। कहा की जिम्मेवारियों का सही तरीके से निर्वहन किया जाएगा। हर दुख सुख में भागीदार बनूंगा।















No comments