Header Ads

Breaking News

Nawada News : अरविंद कुमार रवि तीसरी बार बने नवादा जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष

    


अरविंद कुमार रवि तीसरी बार बने नवादा जिला पत्रकार संगठन के जिलाध्यक्ष

रविन्द्र पांडेय दूसरी बार चुने गए जिला सचिव, आशुतोष कुमार को मिला कोषाध्यक्ष का जिम्मा 

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिला पत्रकार संगठन का द्विवार्षिक सम्मेलन सह चुनाव का आयोजन रविवार को गोविंदपुर में किया गया। अरविंद कुमार रवि तीसरी बार सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुन लिए गए जबकि रविन्द्र पांडेय भी दूसरी बार जिला सचिव चुने गए। मामूली फेरबदल के तहत आशुतोष कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी को जोरदार सम्मान हुआ। संगठन के संयोजक सह चुनाव पदाधिकारी राजेश मंझवेकर की देखरेख में चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गयी।

सभी प्रखंड प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मनोनयन संपादित किया गया। पकरीबरावां के प्रखंड प्रतिनिधि धर्मेन्द्र वर्मा, रजौली के कुमार मनीष देव, काशीचक के अभय कुमार, गोविंदपुर के विनय कुमार, कौआकोल के नवीन कुमार, वारिसलीगंज के सुबोध कुमार, नारदीगंज के नागेंद्र सिन्हा, नरहट के सुरेश यादव, सिरदला के संजय सक्सेना, अकबरपुर के अनिल सिन्हा, मेसकौर के रवींद्र कुमार सिन्हा व रोह के अविनाश निराला को भी उनके पद के लिए सम्मानित किया गया। संयोजक सह चुनाव पदाधिकारी राजेश मंझवेकर ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। सभी ने संगठन हित में बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार रवि ने संगठन समेत सभी सदस्यों के हितार्थ निरंतर ठोस कदम उठाने की बात कही। 

नवादा नगर इकाई के अध्यक्ष बने संदीप

नवादा जिला पत्रकार संगठन की नवादा नगर इकाई का भी गठन मौके पर किया गया। संदीप कुमार को नगर अध्यक्ष जबकि वीरेन्द्र कुमार वर्मा को नगर कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मूल और नगर इकाई का विस्तार एक माह के अंदर कर लेने का फैसला किया गया। 

मौके पर संगठन के वरीय साथी अशोक कुमार सिंह, डॉ.मुकेश कुमार सिन्हा, उमा शंकर पाठक, अभय रंजन गुड्डू, शिव शंकर सिंह, अनिल प्रसाद, नरेश भारती, रौशन सोनू, अनीष कुमार, इंद्रजीत सिन्हा, गोविंदपुर के आयोजकगण विक्की कुमार, पंकज कुमार, विनय कुमार व मो.जावेद पप्पू समेत मो.सुल्तान अख्तर, धर्मजीत सिन्हा आदि मौजूद थे।





No comments