Header Ads

Breaking News

Nawada News : मारुति वैन ने बालक को रौंदा, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, एनएच 82 पर हुआ हादसा

  


मारुति वैन ने बालक को रौंदा, मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम, एनएच 82 पर हुआ हादसा 

नवादा लाइव नेटवर्क।

 मारुति वैन की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। घटना राजगीर_बोधगया राजमार्ग 82 पर नारदीगंज इंटर विद्यालय के समीप हुई। मृतक नारदीगंज बाजार के अनुसूचित टोला निवासी दिलीप मांझी का डेढ़ वर्षीय पुत्र खेसाड़ी मांझी बताया गया है। घटना रविवार को दोपहर बाद हुई।

 बालक की मौत के बाद आसपास के लोगों ने सड़क मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजा की मांग करने लगे। 

जाम के कारण करीब आधा घंटा यातायात बाधित रहा।  सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। तब जाकर परिचालन शरू हुआ। 

उसके बाद शव को जब्त कर पुलिस सदर अस्पताल नवादा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना की वजह बनी वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

घटना बाद घर_परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। शुभचिंतक और नाते रिश्तेदार घर पहुंचकर संवेदना जताने कोनलोग पा रहा था,लोग सांत्वना देने में लगे रहे।

    बताया जाता है कि नारदीगंज बाजार के अनुसूचित टोला निवासी  दिलीप मांझी का डेढ़ वर्षीय पुत्र खेसाड़ी मांझी इंटर विद्यालय नारदीगंज के समीप सड़क के किनारे फुटपाथ पर  कुछ बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी हिसुआ की ओर कपड़ा से लदी एक मारुति भान खेल रहे बच्चे को टक्कर मार दिया। फलतः घटना स्थल पर ही उस बच्चे की मौत हो गई।

उक्त वाहन को झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले के गामा थानान्तर्गत मालडा निवासी इंद्रदेव शर्मा के पुत्र श्यामसुंदर शर्मा चला रहे थे। घटना की खबर पाते ही आसपास के लोग दौड़,और दुर्घनाग्रस्त वाहन समेत चालक को चारों तरफ़ घेर लिया और सड़क जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और समझा बुझाकर मामला को शांत कराया।

 इधर,थानाध्यक्ष ने कहा कि वाहन को जब्त कर लिया गया है। चालक को गिरफ्तार कर मामला 254/22 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई है।









 

No comments