Header Ads

Breaking News

Nawada News : नहीं रहे नवादा भाजपा के भीष्म पितामह केदार बाबू, कल होगा अंतिम संस्कार

  


नहीं रहे नवादा भाजपा के भीष्म पितामह केदार बाबू, कल होगा अंतिम संस्कार

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा भाजपा के वरिष्ठ नेता केदार सिंह का निधन हो गया। 90 साल से ज्यादा की आयु पूरी करने के बाद वे ब्रह्मलीन हुए। सोमवार की शाम को।नवादा न्यू एरिया (पतलपुरी) आवास पर उन्होंने अंतिम सांसें ली। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाजपा ही नहीं सभी दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय केदार बाबू को नवादा भाजपा का भीष्म पितामह माना जाता था। कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धा से गार्जियन कहा करते थे।

पार्टी के जिला महामंत्री रामानुज कुमार ने बताया कि वे 2 टर्म नवादा जिला भाजपा के अध्यक्ष रहे। 3 टर्म प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे। हिसुआ विधानसभा से पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके थे। फिहलाल नवादा लोकसभा चुनाव अभियान समिति के कोर कमिटी के सदस्य थे।

निधन पर जिला भाजपा के नेताओं सहित अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ता उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बता दें कि भाजपा में सक्रिय राजनीत में आने के पूर्व वे छात्र नेता भी रहे थे। बाद के दिनों में वे जिला परिषद में नौकरी की। रिटायर होने के बाद भाजपा से जुड़े थे। कुशल संगठनकर्ता के रूप में उन्हें जाना जाता था।

पत्नी शिक्षिका थीं, उनका निधन पहले ही हो चुका था। मूलतः, जिले के नारदीगंज प्रखंड के मियां बीघा गांव के निवासी थे।












No comments