Header Ads

Breaking News

Nawada News : फर्जी डिग्री पर बहाल महिला शिक्षक को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार, नालंदा से हुई गिरफ्तारी



फर्जी डिग्री पर बहाल महिला शिक्षक को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार, नालंदा से हुई गिरफ्तारी

 2018 में हुई थी एफआईआर, 4 साल से पुलिस को थी तलाश

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के रोह थाना की पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी पाने वाली महिला शिक्षक उषादेवी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर बस स्टैंड से बुधवार 30 नवंबर को की गई। 

जांच में फर्जी प्रमाण पत्र पाए जाने के बाद साल 2018 में तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा रोह थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। 

 वह रोह प्रखंड के सादिकपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी की थी। जांच में सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था।


 शिक्षिका के विरुद्ध तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा रोह थाने में कांड संख्या 03/18 दर्ज कराई गई थी। 

शिक्षिका उषा देवी नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंद बीघा गांव निवासी श्रवण पासवान की पत्नी बताई गई हैं।

थानाध्यक्ष डा. नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि एफआईआर दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रही थी।

एएसआई अशोक सिंह ने पुलिस बलों के सहयोग से उसे गिरफ्तार किया। 

 बताया गया की नवादा जिले के विभिन्न थाना में इस प्रकार के कई मामले दर्ज हैं। आने वाले दिनों में सभी की गिरफ्तारी होनी तय है।

No comments