Header Ads

Breaking News

Lok Adalat : 11 फरवरी को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत, होर्डिंग/फ्लैक्सी के जरिए किया जा रहा प्रचार_प्रसार



11 फरवरी को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत, होर्डिंग/फ्लैक्सी के जरिए किया जा रहा प्रचार_प्रसार

नवादा लाइव नेटवर्क।

आगामी 11 फरवरी को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सुबह 10 बजे से व्यवहार न्यायालय नवादा के परिसर में आयोजित होगा। 

इसकी तैयारी के लिए विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला जज प्रवीण कुमार सिंह जिला प्रशासन के पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय मामलों के आधार पर वादों का निष्पादन किया जाता है।

 


आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के सुलहनीय अपराधिक वादों, बैंक ऋण, बीमावाद, बिजलीवाद, जलवाद, विवाह संबंधी वाद, राजस्ववाद, श्रमवाद, भरण पोषण वाद आदि मामलों का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर आॅन स्पाॅट किया जायेगा। गुरुवार की बैठक में डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। 

जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का व्यापक प्रचार-प्रसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों विभिन्न माध्यमों से कराया जा रहा है। 


होर्डिंग/फ्लैक्सी पर राष्ट्रीय लोक अदालत की तिथि 11 फरवरी और स्थान सिविल कोर्ट अंकित कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावे भीड़ वाले स्थलों पर हैंगिंग बोर्ड के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने स्तर से सभी सुलहनीय वादों को इच्छुक प्रतिवादी के साथ उपस्थित होकर मामले का आॅन स्पाॅट निष्पादन करायें। 

  लोक अदालत की सफलता के लिए अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला निलाम पत्र पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, खनिज विकास पदाधिकारी, माप तौल पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा सभी थानाध्यक्ष को जरूरी निर्देश दिया गया है।



No comments