Header Ads

Breaking News

Nawada News : नगर निकायों के पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों एवं मुख्य पार्षदों को शपथ दिलाने का काम पूरा, उत्सवी रहा माहौल

शपथ लेती नगर पर्षद नवादा की अध्यक्ष पिंकी कुमारी

नगर निकायों के पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों एवं मुख्य पार्षदों को शपथ दिलाने का काम पूरा, उत्सवी रहा माहौल

नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिले के 3 शहरी निकायों के नव निर्वाचित पार्षदों/उप मुख्य पार्षदों एवं मुख्य पार्षदों को निर्धारित स्थलों पर शुक्रवार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। डीएम श्रीमती उदिता सिंह के आदेश के आलोक में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने शपथ दिलाया।

         नगर परिषद नवादा अन्तर्गत नव निर्वाचित 43 पार्षदों सहित मुख्य पार्षद श्रीमती पिंकी कुमारी एवं उप मुख्य पार्षद श्रीमती कंचन विश्वकर्मा को डीडीसी दीपक कुमार मिश्रा द्वारा शपथ दिलाई गई।

शपथ लेती नगर परिषद नवादा की उप मुख्य पार्षद कंचन विश्वकर्मा

    नगर परिषद नवादा के 43 नव निर्वाचित पार्षदों को संयुक्त रूप से पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। जबकि मुख्य और उप मुख्य पार्षद को अलग_अलग शपथ दिलाई गई। यह शपथ ग्रहण समारोह समाहरणालय परिसर स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में एसडीएम सदर उमेश कुमार भारती, सत्येंद्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, विश्वजीत कुमार एसडीसी आदि उपस्थित थे। 

शपथ लेते नगर परिषद नवादा के वार्ड पार्षद

     नगर परिषद, वारिसलीगंज के मुख्य पार्षद रेखा देवी एवं उप मुख्य पार्षद अरुण प्रसाद सहित नव निर्वाचित 25 पार्षदों का शपथ ग्रहण किसान भवन, वारिसलीगंज के सभागार में एडीएम उज्ज्वल कुमार सिंह द्वारा दिलाया गया।  

शपथ ग्रहण बाद अभिवादन स्वीकार करते वारिसलीगंज के मुख्य और उप मुख्य पार्षद

        नगर पंचायत, रजौली के मुख्य पार्षद मानती देवी, उप मुख्य पार्षद फिरोजा खातून एवं 14 नव निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण अनुमंडल कार्यालय, रजौली के द्वितीय तल पर अवस्थित सभागार में हुआ। भूमि सुधार उप समाहर्ता, रजौली मो. जफर हसन द्वारा निर्धारित समयानुसार शपथ दिलाया गया। 

      दो नगर परिषद एवं एक नगर पंचायत का शपथ ग्रहण स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित हुआ। विधि व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय के मुख्य द्वार पर, किसान भवन वारिसलीगंज के मुख्य द्वार पर एवं अनुमंडल कार्यालय, रजौली के मुख्य द्वार पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में सशस्त्र पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। 

देखें वीडियो_

विकास भवन स्थित, डीआरडीए नवादा के सभागार के प्रदेश द्वार, किसान भवन, वारिसलीगंज का प्रवेश द्वार एवं अनुमंडल कार्यालय, रजौली के द्वितीय तल पर अवस्थित शपथ ग्रहण का प्रवेश द्वार पर भी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।


      अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली द्वारा शपथ स्थल  200 मीटर की परिधि में दण्ड प्रक्रिया की धारा-144 के तहत् निषेधाज्ञा जारी की गयी थी। अनुमंडल दंडाधिकारी नवादा सदर, रजौली एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर, रजौली एवं पकरीबरावां अपने-अपने क्षेत्र के वरीय प्रभार में रहकर विधि-व्यवस्था संधारण किये। थानाध्यक्ष नगर थाना नवादा, बुन्देलखंड, वारिसलीगंज एवं रजौली द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विधि-व्यवस्था संधारण पर कड़ी नजर रखी गयी।

अनुमंडल सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ आयोजन

रजौली अनुमंडल सभागार में नगर पंचायत के नवनिर्वाचित मुख्य पार्षद मानती देवी, उप मुख्य पार्षद फिरोजा खातून समेत 14 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सबसे पहले वार्ड पार्षद उसके बाद उप मुख्य पार्षद और मुख्य पार्षद का शपथ ग्रहण कराया गया। सभी नवनिर्वाचित नगर पंचायत सदस्यों को डीसीएलआर जफर हसन के द्वारा शपथ दिलाया गया। 

शपथ लेते रजौली के पार्षदगण

शपथ ग्रहण समारोह में पंचायती राज पदाधिकारी राजन कुमार भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के उपरांत डीसीएलआर जफर हसन ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग नगर पंचायत के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करें। सरकार द्वारा जनता के हित में चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक इमानदारी से पहुंचाने का कार्य करें। 

शपथ ग्रहण समारोह के उपरांत मुख्य पार्षद मानती देवी ने बताई कि हमारी सबसे पहली प्राथमिकता नगर पंचायत में शौचालय,पानी उपलब्ध कराना होगा। 

वहीं उप मुख्य पार्षद फिरोजा खातून ने बताई कि हमलोग मिल जुल कर नगर पंचायत के विकास के लिए कार्य करेंगे।हर एक मोहल्ले में विकास कार्य चलाकर शवच्छ सुंदर बनाने का प्रयास करेंगे। 

अनुमंडल परिसर में सुरक्षा का पुख्ता ब्यवस्था किया गया था। शपथ ग्रहण हॉल में पहुंचने वाले सभी प्रत्याशियों का पुलिस के द्वारा मेटल डिटेक्टर से जांच कर अंदर प्रवेश किया जा रहा था। अनुमंडल परिसर के बाहर धारा 144 रहने से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया था। 

इस मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर नियाज अहमद, थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी, अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह, अविनाश कुमार सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के साथ काफी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

रिपोर्ट-मनोज कुमार।




No comments