Header Ads

Breaking News

Court News : नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को 20 साल कैद की सजा

  


नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपी युवक को 20 साल कैद की सजा

नवादा लाइव नेटवर्क। 

नबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को 20 साल का कैद व अर्थदंड की सजा सुनाई गई। व्यवहार न्यायालय के विशेष न्यायालय, पोक्सो के न्यायाधीश अशुतोष राय ने यह सजा सुनाई। 

सजा पाने वाला युवक रवि पासवान उर्फ दीपक कुमार नवादा जिले के ही रूपौ गॉव का निवासी है। मामला महिला थाना कांड संख्या-20/20 से जुड़ा है। 


जानकारी देते हुए विशेष लोक अभियोजक भोला पासवान ने बताया कि घटना 6 जून 20 की संध्या की है। शौच के लिये गई लड़की के साथ रवि पावान ने जबरन दुष्कर्म किया था। उसने युवती को घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की धमकी भी दिया था। इतना ही नही मामला प्रकाश में आने बाद अभियुक्त ने लड़की के परिजन को भी जान मारने की धमकी दिया था।

टना के बाबत महिला थाना में कांड दर्ज करया गया। पुलिस द्वारा चिन्हित गवाहों के द्वारा अदालत में दिये गये ब्यान के आधार पर न्यायाधीश ने अभियुक्त को 20 साल का कैद तथा 10 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।  

नवादा कोर्ट से रविशंकर की रिपोर्ट।



No comments