Header Ads

Breaking News

Modern campus : माउंट एवरेस्ट को दो बार फतह करने वाली पद्मश्री संतोष यादव आ रही हैं नवादा, राष्ट्रीय खेल दिवस पर मॉडर्न स्कूल के बच्चों को करेंगी प्रेरित

  

 

 हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मॉडर्न शैक्षणिक समूह, नवादा के अंतर्गत संचालित होने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के मध्य कई खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि सह उद्घाटनकर्ता के रूप में प्रसिद्ध पर्वतारोही पद्मश्री संतोष यादव जी पधारकर मॉडर्न के खिलाड़ी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाएंगी। 

ज्ञात हो कि विगत 23 अगस्त 2023, बुधवार को गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित श्रीरामचरितमानस के संगीतमय गायन समारोह के पावन अवसर पर रामानंद सागर कृत रामायण धारावाहिक में भगवान लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले कलाकार श्री सुनील लहरी जी के शुभागमन से विद्यार्थियों एवं समस्त नवादावासियों में अलग उत्साह देखा गया था। 

       राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर संतोष यादव जी के आगमन सम्बंधी खबर पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए मॉडर्न शैक्षणिक समूह के अध्यक्ष डॉ. अनुज सिंह ने बताया कि ऐसी हस्तियों को विद्यालय में आमंत्रित करने के पीछे हमारा उद्देश्य उन आदर्श व्यक्तियों से विद्यार्थियों की प्रत्यक्ष मुलाकात करवाना, जिन्होंने अपने जीवन में महान उपलब्धियाँ हासिल की है। ताकि उनसे प्रेरित होकर बच्चों के हृदय में भी कुछ बड़ा कर दिखाने का जज्बा पैदा हो।

 मॉडर्न ग्रुप के सभी विद्यालयों के बच्चे हर साल पढाई, खेलकूद, गीत-संगीत और ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में निरंतर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसीलिए विद्यालय के खिलाड़ियों में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने विद्यालय एवं माता-पिता का नाम रोशन करने की भावना जगाने के लिए राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पद्मश्री संतोष यादव जी को विद्यालय में आमंत्रित किया गया है।

         मॉडर्न ग्रुप के सभी स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के भव्य आयोजन की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। इसमें कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल के साथ-साथ क्रिकेट का भी जोरदार अन्तर-विद्यालय मुकाबला होने वाला है।

 इस आयोजन को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रसिद्ध खेल-शिक्षक अलखदेव प्रसाद के देखरेख में विद्यालय के खेल शिक्षकों, क्रिकेट कोच राकेश रंजन, हैंडबॉल कोच नीतीश कुमार सहित अन्य कई शिक्षकों की टीम दिन-रात जुटी हुई है और इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए परिश्रम कर रही है।















No comments