Header Ads

Breaking News

Nawada News : जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

 


जयंती पर श्रद्धा से याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

नवादा लाइव नेटवर्क।

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती नवादा जिला कॉंग्रेस कार्यालय में रविवार को श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में उनके चित्र पर फूल माला चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने कहा युवा सोच वाले राजीव गांधी को 21 वीं सदी के भारत का निर्माता भी कहा जाता है। 40 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखने की दिशा में काम किया। उन्होंने देश को ही बदल दिया।

 देखें वीडियो....!

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 से 1989 के बीच राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। इन पांच वर्षों में ही इस युवा प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों से देश की जनता के दिलोदिमाग में अमिट छाप छोड़ी। एक ही कार्यकाल में कई ऐसे कार्य किए, जिसके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। हर गांव सड़क, हर गॉव बिजली ,हर गॉव पानी, पंचायती राज के जरिए गाने की सरकार बनाकर गांव देहात के बिकास की ओर काम किया।

यह राजीव गांधी ही थे, जिन्होंने भारत में दूरसंचार क्रांति लाई। आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी संकल्पना राजीव गांधी अपने जमाने में कर चुके थे। उन्हें डिजिटल इंडिया का आर्किटेक्ट और सूचना तकनीक और दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। 

राजीव गांधी की पहल पर अगस्त 1984 में  भारतीय दूरसंचार नेटवर्क की स्थापना के लिए सेंटर पार डिवेलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स(C-DOT)की स्थापना हुई। इस पहल से शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ। जगह-जगह पीसीओ खुलने लगे, जिससे गांव की जनता भी संचार के मामले में देश-दुनिया से जुड़ सकी। फिर 1986 में इनकी पहल से ही एमटीएनएल की स्थापना हुई। जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई। 

वर्तमान हालात की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार को घेरा और कुछ तीखे सबाल भी दागे। कहा की सरकार के  पास उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ भी नहीं है। पिछली  सरकारों के बारे में झूठ बोलने से काम नहीं चलेगा।

 जनता जनार्दन सब कुछ समझ रही है। युवा को रोजगार मिला क्या? महंगाई से मुक्ति हुई क्या? महिला पर अत्याचार बंद हुआ क्या? कलकारखाने लगे क्या? रोजगार के नये अवसर बनाये गये क्या? 

आगे कहा कि आज हमारे देश में किताबों पर भी टैक्स का बोझ लाद दिया गया,अब बस भी कीजिए साहब, जनता को झूठ परोसना।

 श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंगाली पासवान, रजौली प्रखंड अध्यक्ष राम रतन गिरी, सुंदर प्रसाद कुशवाह, अरुण कुमार , जागेश्वर पासवान, गायत्री देवी ,जमाल हैदर, प्रो. अंजनी कुमार पप्पू, इंटक अध्यक्ष मनीष कुमार, रजनी कांत दीक्षित, नवादा नगर अध्यक्ष रुकुन उद्दीन, बिपिन कुमार, अजीत कुमार, प्रमोद कुमार भोला , डा. शैलेन्द्र कुमार, मुकेश कुमार ,विनय सिंह, गोरेलाल सिंह, बिजय सिंह ,रामाशीष  कुमार ,नरहट प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार, युथ कांग्रेस वारसलीगंज विधानसभा अध्यक्ष आदित्य कुमार, मुस्ताक अहमद समेत दर्जनों लोग शामिल थे।








 



 






No comments