Header Ads

Breaking News

Nawada News : पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन जेहल प्रसाद, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

 


पुण्यतिथि पर श्रद्धा से याद किए गए जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन जेहल प्रसाद, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा के महान विभूति , जनसेवक और नवादा जिलापरिषद के पूर्व अध्यक्ष स्व. जेहल प्रसाद की 7 वीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा के साथ मनाई गई। 

जेहल प्रसाद बीएड कॉलेज स्थित स्मारक स्थल पर पुण्य तिथि समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता उनके पौत्र एमएलसी अशोक कुमार ने की। 

समारोह की खास विशेषता रही कि 15 दिनों के पेरौल पर जेल से बाहर आये उनके पुत्र पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद की उपस्थिति में गणमान्य अतिथियों द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर शेखपुरा विधायक विजय सम्राट , अतरी विधायक रंजीत यादव , रजौली विधायक प्रकाशवीर , हिसुआ विधायक नीतू देवी समेत कई गणमान्य राजनेता , समाज सेवी और स्व जेहल प्रसाद के शागिर्द शामिल होकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 देखें वीडियो...!

 अतिथियों ने अपने उद्गार में जेहल प्रसाद के सामाजिक अवदान और लंबे राजनीतिक सफर की विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि जेहल प्रसाद अपने जीवन काल में समाज और देश के प्रति जितना सजग और संवेदनशील रहे उतना ही उनके वंश परंपरा के सभी सदस्य भी समर्पित और संवेदनशील हैं।

देखें वीडियो...!

 खास कर राजबल्लभ प्रसाद ने विकट से विकट परिस्थितियों में भी अपने पिता के पदचिन्हों पर चलकर उनके विरासत को आगे बढाया है जो काबिले तारीफ है।

 वक्ताओं ने उनकी पुत्रवधू विधायक विभा देवी और पौत्र एमएलसी अशोक कुमार के राजनितिक सफर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनलोगों ने जेहल बाबू की विरासत को युग युगांतर तक आगे बढ़ाते रहने का बीड़ा उठा लिया है।

 देखें वीडियो...!


 बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रो विजय कुमार सिन्हा ने कई संस्मरणों के माध्यम से जेहल बाबू के सामाजिक अवदानों को याद किया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार मंटन ने कहा कि राजनितिक और सामाजिक जीवन का सबसे अहम तत्व संवेदना है जो उनके भीतर कूट कूट कर भरी हुई थी। 

मंच का संचालन करते हुए अनिल प्रसाद सिंह ने शेरो शायरी के माध्यम से उनके व्यक्तित्व को परिभाषित किया। बीच बीच में लोक गायक जीतेन्द्र- धर्मेन्द्र की जोड़ी ने कमाल की प्रस्तुति देते हुए स्व जेहल प्रसाद के संपूर्ण जीवनचरित को पेश कर दिया।

पुत्र और राजद के प्रदेश महासचिव भाई बिनोद यादव अपने पिता की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए भावुक हो गए और अपने सामाजिक राजनीतिक सफर की सफलता हेतु आशीर्वाद ग्रहण किया। 

मौके पर ब्रजेंद्र कुशवाहा , मणिलाल कुशवाहा जिला, परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी , राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव , राजद नेता नंदकिशोर बाजपेयी , शशिभूषण शर्मा , प्रो नरेशचन्द्र शर्मा , संजय मारुती ,दिनेश कुमार अकेला , प्रखण्ड प्रमुख सरिता देवी , राजद नेता एजाज अहमद चाँद , रवीन्द्र यादव , संजय कुमार भारती , गौरी शंकर सिंह , अवधेश कुमार , रामबालक यादव , डब्लू गुप्ता , अजीत यादव , सोनू सिन्हा आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट :- शम्भु विश्वकर्मा।




 







 




 





No comments