Header Ads

Breaking News

Nawada News : जन्मदिन पर राजद नेता बिनोद यादव ने बेटे और समर्थकों संग किया रक्त दान, मरीजों के बीच फल भी किया वितरित

 


जन्मदिन पर राजद नेता बिनोद यादव ने बेटे और समर्थकों संग किया रक्त दान, मरीजों के बीच फल भी बांटे

 नवादा लाइव नेटवर्क।

राजद के प्रदेश महासचिव और नवादा लोकसभा क्षेत्र के भावी उम्मीदवार भाई विनोद यादव ने गुरुवार को अपने जन्मदिन को  पूरी तरह से उत्सवी बनाया।

 सुबह 9 बजे नवादा सदर अस्पताल पहुंचे जहां स्वयं रक्त दान किया और समाज को रक्तदान महादान का सन्देश दिया। उन्होंने कहा कि " मैं तुम्हारे लिए खून भी दे सकता हूँ " की उक्ति मुहावरा मात्र हो किन्तु इसे यथार्थ रूप में लागू कर देना भी कोई कठिन कार्य नहीं है। खून का रिश्ता हमेशा प्रगाढ़ और टिकाऊ रहा है। इस महादान के लिए उन्होंने अपने समर्थको को भी प्रेरित किया।

 


 देखते-देखते ब्लड बैंक में रक्तदान करने वालों की कतार लग गई। जिसमें उनके सुपुत्र आयुष यादव , सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश सैनी , मुकेश यादव , अजय यादव , कुणाल राजवंशी , बृजनंदन यादव आदि शामिल रहे। समर्थकों ने हैप्पी बर्थडे का नारा लगाकर उनके जन्मदिन को विश किया। 

रक्तदान के बाद उन्होंने सदर अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर मरीजों के बीच मौसमी फलों का वितरण किया। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में गंदगी देख नाराज हुए। सीएस से बात की और साफ सफाई का पूरा ख्याल रखने को।कहा। 

 


सदर अस्पताल में रक्तदान के बाद उनका काफिला सिरदला प्रखण्ड के मंझौली गांव के लिए कूच कर गया। जहां अमर शहीद जवान दिलीप प्रसाद यादव के स्मृति द्वार का विधिवत भूमिपूजन और शिलान्यास किया। विनोद यादव ने शिलान्यास करते हुए कहा कि शहीद दिलीप प्रसाद यादव की शहादत सदियों तक याद रखी जायगी । इन्होंने पूरे देश में नवादा जिला का नाम रौशन किया है। क्षेत्रीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी नारे लगाकर विनोद यादव को जन्मदिन की बधाई दी।


         जन्मदिन का मुख्य उत्सव रजौली प्रखण्ड के जमुनियां गाने में मनाया गया। जहां अंतर्राज्यीय कलाकारों ने शमां बंधा। मंच की अध्यक्षता लालो यादव ने की, संचालन अभिमन्यु कुमार ने किया। छोटू छलिया की गायिकी से देर शाम तक लोग झूमते रहे। इसके पूर्व उन्होंने विधायक प्रकाशवीर एवं अन्य क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं के साथ जन्मदिन का केक काटकर लोगों को केक खिलाया और बधाइयां स्वीकार की।

 


काफिले के साथ जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी , सदस्य नितीश राज, राजद नेता प्रिन्स तमन्ना , शशिभूषण शर्मा , कुणाल राजवंशी , अंजुम भाई , शकील खान , मदन यादव , भोली यादव , अजय यादव , शैलेन्द्र यादव , बृजनंदन यादव समेत मुखिया रामबालक सिंह , राजस्व कर्मचारी नागेन्द्र प्रसाद , मो इक़बाल , विष्णुदेव दास ,पैक्स अध्यक्ष जगदेव यादव , मुखिया बसंत यादव , पंचायत समिति सदस्य चमेली देवी आदि कई क्षेत्रीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

रिपोर्ट :- शम्भु विश्वकर्मा।




No comments