Header Ads

Breaking News

Nawada News : गुरु रूपी कुम्हार व्यक्ति को इंसानियत के सांचे में ढ़ाल देता है : मसीह उद्दीन

  


गुरु रूपी कुम्हार व्यक्ति को इंसानियत के सांचे में ढ़ाल देता है : मसीह उद्दीन 

नवादा लाइव नेटवर्क।

गुरु महाराज (मुर्शिद ए कामिल) एक ऐसा मेंटर हैं जो व्यक्ति को तप, त्याग, चरित्र और मानव सेवा जैसे गुणों से सुगंधित कर देता है। समाजसेवी मसीह उद्दीन ने रविवार को नरहट प्रखंड के गौसपुर गांव स्थित संत निरंकारी केंद्र में आयोजित निरंकारी संगत को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। 

उन्होंने कहा कि वैदिक एवं इस्लामी ग्रंथों में ईश्वर को निराकार वर्णित किया गया है और उस निराकार से भयभीत रहकर, झूठ से बचकर और लोगों के दिल को दुखाने से परहेज़ करके मनुष्य उसकी निकटता प्राप्त कर सकता है। 

मुर्शिद ए कामिल ( गुरू महाराज) मनुष्य को उस निरंकार से जोड़ देता है और उसकी रज़ा के साथ सादगी और आचरण के साथ जीवनयापन की कला सिखा कर उसे एक आदर्श और चरित्रवान मानव के रूप में ढाल देता है।

इस मौके पर संत निरंकारी केंद्र के स्थानीय मुखी बिनोद कुमार साव ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और संत निरंकारी मिशन से संबंधित पुस्तकें भेंट की। 

मौके पर पूर्व मुखिया हामिद अंसारी, पत्रकार बिजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि अली अकबर 'चुन्नु', कलीम अंसारी, शब्बीर अंसारी, डा.रामचन्द्र प्रसाद, बाल्मिकी ठाकुर, जानकी चौधरी, राजाराम राजवंशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित थे।



No comments