Header Ads

Breaking News

Crime News : महिला की गला घोंटकर हत्या, बेटी लापता, नवादा जिले की घटना, जांच में जुटी पुलिस

  


महिला की गला घोंटकर हत्या, बेटी लापता, नवादा जिले की घटना, जांच में जुटी पुलिस

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना इलाके के कुढेता गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई। जबकि साथ रही बच्ची लापता है। घटना रविवार की रात की बताई गई है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कांड की गुत्थी सुलझाने के लिए डॉग स्क्वायड को बुलाया गया है। मृतका शिवशंकर सिंह की पत्नी किरण देवी (32 वर्ष) बताई जा रही है।

बताया जाता है कि मृतका के पति दूसरे प्रदेश में रहकर कमाई करते हैं। वह रात में अपनी 5_6 साल की बच्ची मानसी के साथ घर में सोई हुई थी। सुबह में महिला का शव घर के पास पड़ा हुआ मिला। बच्ची लापता थी। घटना की रात घर में कोई और नहीं थे। मृतका का पुत्र हरशु अपने दादा के साथ बारात गया हुआ था। 

  सुनें एसडीपीओ का बयान...!

घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ पकरीबरावां महेश चौधरी ने जारी बयान में कहा है कि तकनीकी टीम के सहयोग से अनुसंधान शुरू किया जा रहा है। जल्द ही मामले का उद्भेदन होगा।

 

इधर, ग्रामीण बताते हैं कि मृतका के पति शिव शंकर सिंह सीधे साधे इंसान हैं। किरण की यह दूसरी शादी थी। पहले पति की मौत दुर्घटना में हो गई थी। उसका मायके शेखपुरा जिले का सिराय गांव बताया गया है।

अब बड़ा सवाल है कि हत्या को किसने और क्यों अंजाम दिया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि गला दबाकर हत्या की गई है। कांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को कुछ वक्त लग सकता है।

इधर, घटना के बाद से गांव के लोग सकते में हैं। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। 

No comments