Header Ads

Breaking News

Crime News : अवैध देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, 2 महिला और 4 पुरुष को पुलिस ने उठाया

  


अवैध देह व्यापार की सूचना पर होटल में छापा, 2 महिला और 4 पुरुष को पुलिस ने उठाया

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा शहर के एक होटल भोजपुरी सिटी पैलेस एंड रेस्ट हाउस में पुलिस द्वारा मंगलवार की दोपहर को छापामारी की गई। इस दौरान 2 महिला और 4 पुरुष को संदिग्ध हालात में हिरासत में लिए जाने की सूचना है। 

 अवैध देह व्यापार की सूचना पर यह कार्रवाई एसडीएम सदर अखिलेश कुमार और एसडीपीओ मुख्यालय कल्याण आनंद के नेतृत्व किया गया। होटल संचालक को भी पुलिस हिरासत में ले ली है। सभी को नगर थाना ले जाया गया है। जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि प्रशासन को उक्त होटल में अवैध देह व्यापार का धंधा होने की सूचना मिली थी। इसी के बाद कार्रवाई की गई।

शहर के कई होटल और गेस्ट हाउस इस प्रकार के धंधे के लिए कुख्यात रहा है। कई बार पुलिस द्वारा रेड किया गया है। जहां से गिरफ्तारियां होती रही है। लोग बताते हैं कि घंटे_दो घंटे के लिए कमरे किराए पर लोग लेते हैं और फिर अपना काम निपटा चले जाते हैं। होटल संचालक को सब पता होता है। वैसे लोगों की एंट्री तक होटल के रजिस्टर में नहीं की जाती है। 

फिलहाल, प्रशासन की ताजा कार्रवाई से इस प्रकार के धंधे में लिप्त होटल संचालकों में हड़कंप है। चुनावी साल में प्रशासन की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहनी तय है। वैसे, इस मामले में पुलिस का पक्ष आना बाकी है।













No comments