Header Ads

Breaking News

Modern Campus : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ में हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

 


राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल हिसुआ में हुआ वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 

नवादा लाइव नेटवर्क।

 28 फरवरी 2024 को "राष्ट्रीय विज्ञान दिवस" के अवसर पर मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, हिसुआ के सभा कक्ष में त्रिस्तरीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ग सप्तम से नवम के विद्यार्थी सम्मिलित हुए।

 उल्लेखनीय है कि भारत में प्रतिवर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत के महान भौतिक विज्ञानी चंद्रशेखर वेंकट रमन ने "रमन इफेक्ट" की खोज की थी, जिसके लिए वर्ष 1930 में उन्हें भौतिकी नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। 

इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की थीम रही, "विकसित भारत के लिए स्वदेशी तकनीक"। इस दिन राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाने का मुख्य उद्देश्य सीवी रमण द्वारा विज्ञान जगत में दिए गए योगदान को स्मरण करना है।

 वाद -विवाद प्रतियोगिता के पूर्व विद्यालय के प्राचार्य योगलाल चौधरी, विज्ञान शिक्षक अरविंद गुप्ता, सायन मुखर्जी, गोपाल कृष्ण, पंकज पांडे आदि के द्वारा महान वैज्ञानिक सीवी रमन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।महान वैज्ञानिक के जीवन वृत्त एवं कार्यों की चर्चा की गई।

प्रतियोगिता संचालन के क्रम में विज्ञान शिक्षक सयान मुखर्जी ने प्रतियोगिता के स्वरूप की चर्चा की। सर्वप्रथम वर्ग नवम के विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित किया गया। वर्ग नवम के लिए वाद-विवाद का विषय था "जेनेटिकली मॉडिफाइड ऑर्गेनिज्म"  की अच्छाइयां और बुराइयां। इसपर क्रमानुसार विद्यार्थियों ने पक्ष/विपक्ष में अपने विचार रखे। इसके लिए प्राचार्य योग लाल चौधरी, प्रवीण सिंह तथा सायन मुख़र्जी को निर्णायक की जिम्मेवारी दी गई थी। 

इस वर्ग में क्रमश:कृतिका दांगी को प्रथम, राजकुमार को द्वितीय तथा नंदिनी कुमारी को तृतीय घोषित किया गया। वर्ग अष्टम के विद्यार्थियों का विषय था- "विज्ञान की अच्छाइयां और बुराइयां"। इसके लिए निर्णायक की भूमिका अरविंद  गुप्ता,कनीज फातमा तथा पंकज पांडेय ने निभाई।

इस वर्ग में श्रेया राय को प्रथम,ऋषभ राज को द्वितीय तथा शिवानी कुमारी को तृतीय घोषित किया गया। वर्ग सप्तम का विषय था-'अणुबंम : अच्छा या बुरा'। इसके लिए प्रवीण कुमार पंकज, गोपाल कृष्ण तथा जोनाफा चौधरी को निर्णायक बनाया गया था। इस वर्ग में अनुभव कृष्ण को प्रथम, माधव निवास को द्वितीय तथा ऋषभ राज को तृतीय घोषित किया गया। प्राचार्य ने बताया कि विजेता प्रतिभागियों को निदेशक महोदय की उपस्थिति में प्रार्थना सभा में पुरस्कृत किया जाएगा।


No comments