Header Ads

Breaking News

Election 2024 : पूर्व विधायक बनवारी राम और पूर्व जिप अध्यक्ष पिंकी भारती को तेजस्वी यादव ने राजद में किया शामिल

  


पूर्व विधायक बनवारी राम और पूर्व जिप अध्यक्ष पिंकी भारती को तेजस्वी यादव ने राजद में किया शामिल

सिरदला में तेजस्वी ने किया वादा : केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो 15 अगस्त को एक करोड़ युवाओं को दूंगा रोजगार

बिहार में 17 महीने की उपलब्धि गिना तेजस्वी ने सिरदला में श्रवण कुशवाहा के लिए मांगा वोट 

नवादा लाइव नेटवर्क।

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान के पूर्व मंगलवार 16 अप्रैल को नेता प्रतिपक्ष व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रजौली विधानसभा क्षेत्र के सिरदला प्रखंड स्थित जर्रा बाबा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

उनके साथ वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी और श्याम रजक भी पहुंचे थे। मंच क्या संचालन राजद प्रवक्ता चुनाव प्रभारी शक्ति सिंह यादव कर रहे थे।

अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार ने मात्र 17 महीने में जो ऐतिहसिक कार्य किया वो सबके सामने है। भाजपा पर प्रहार करते हुए बताया कि केंद्र की सरकार तानाशाही, झूठ और जुमलों की सरकार है। लोकसभा चुनाव में जारी किए गए भाजपा के घोषणा पत्र से बिहार को दरकिनार किया गया है। घोषणा पत्र में बिहार के लिए भाजपा ने कोई वादा नही किया है। ना ही किसानों के बारे में और ना ही नौजवानों के बारे में,ना ही अमीरी के बारे में तथा ना ही महंगाई के बारे में मोदी जी ने कुछ कहा है।

लेकिन आपका भाई तेजस्वी यादव परिवर्तन पत्र लेकर पहुंचा है। भाजपा ने चार चीज देश को दिया है, जिसमें महंगाई,बेरोजगारी,गरीबी और जुमला शामिल है।

भाजपा सबसे बड़का झूठा पार्टी है। मोदी जी तो गोबर को भी हलवा बना देंते है। नवादा लोकसभा में भाजपा ने हर बार बाहरी को टिकट दिया है. वहीं राजद ने जिले के बेटे को मैदान में उतारा है। श्रवण कुशवाहा को विजयी बनाएं, ताकि इस बार आपको सांसद से मिलने के लिए भटकना नही पड़े।

अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो वे सबसे पहले 15 अगस्त को देश भर के एक करोड़ युवाओं को रोजगार तथा रक्षा बंधन में हरेक वर्ष एक लाख बहनों को एक लाख रुपए देंगे।

 उन्होंने बताया कि मंहगे गैस सिलेंडर मात्र पांच सौ रुपये में तथा 200 यूनिट बिजली मुफ्त दी जायेगी। अग्निवीर योजना को समाप्त कर पुरानी पद्धति से युवाओं को आर्मी में बहाली की जाएगी। 

हम आप लोगों के बीच लालू जी का संदेश लेकर आये हैं।  जिसमें राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा को भारी मतों से जिताने की अपील की गई है। तेजस्वी यादव ने नवादा से राजद प्रत्याशी श्रवण कुशवाहा के बारे में लोगो को बताया। कहा कि राजद प्रत्याशी गरीब का बेटा है जो अंडा बेचने का कार्य करते थे। आपलोग गरीब के बेटा को वोट देकर दिल्ली भेजने का कार्य करें।

 वीआईपी के मुखिया मुकेश साहनी ने कहा कि 10 वर्षों में भाजपा ने देश की संपत्ति को बेचने का कार्य किया है। देश में मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है। युवा सड़क पर हैं।।बदलाव लाना जरूरी है। आप लोग अपना बहुमूल्य वोट गरीब का बेटा श्रवण कुशवाहा को देकर विजयी बनाएं। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष उदय यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मंटन सिंह, हिसुआ विधायक नीतू सिंह, रेणु सिंह, नीलम प्रवीण,प्रेमा चौधरी,प्रखंड अध्यक्ष नागेंद्र यादव,ब्रहमदेव यादव,जेएनयू के प्रोफेसर निराला जी,समाजसेवी संजय यादव,रजौली प्रमुख प्रतिनिधि बबलू यादव,पूर्व जिला परिषद राजदेव यादव,पैक्स अध्यक्ष उमेश प्रसाद,लेफ्ट पार्टी के सुधीर राजवंशी, अकौना मुखिया विनय पासवान,सिरदला के पूर्व मुखिया विद्याश्री कुमारी समिति सदस्य नीलम कुमारी पासवान सहित दर्जनों नेताओ ने सभा को संबोधित किया।

पूर्व विधायक बनवारी राम और पिंकी भारती का राजद में हुआ स्वागत

 मंगलवार को सिरदला के जर्रा बाबा मैदान में आयोजित तेजस्वी यादव के चुनावी सभा के दौरान जिले के चार विभिन्न पार्टियों के नेता ने राजद की सदस्यता ली 

 भाजपा के पूर्व विधायक बनवारी राम, नवादा जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सह जदयू नेत्री रही पिंकी भारती, ब्रह्मर्षि समाज के छोटू सिंह मुखिया और गिरधारी यादव ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर श्रवण कुशवाहा को जिताने का संकल्प लिया। 

No comments