Header Ads

Breaking News

Nawada News : पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे से झूला पति, हुई मौत

 


पत्नी से विवाद के बाद फांसी के फंदे से झूला पति, हुई मौत

नवादा लाइव नेटवर्क।


पत्नी से विवाद के बाद पति फांसी के फंदे से झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना नवादा जिले के पकरीबरावां थाना इलाके के बिहटा गांव में रविवार की रात हुई। सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। सदर अस्पताल नवादा में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


बताया जाता है कि बिहटा गांव निवासी लक्ष्मण चौहान उर्फ लच्छू चौहान का अपनी रात्रि में पत्नी से कुछ विवाद हुआ था। विवाद की वजह रहा कि रात्रि में लक्ष्मण ने पत्नी से शरीर में लगाने के लिए तेल मांगा। जिसपर दोनों के बीच बहस हो गया। मृतक के भाई छोटे लाल चौहान ने बताया कि विवाद के बाद भाई सो गए। देर रात को जब सभी गहरी निंद में थे, तभी भाई ने कमरे में फांसी लगा आत्महत्या कर लिया। मृतक के भाई के अनुसार पति-पत्नी के बीच छोटे मोटे मसले पर विवाद होना आम बात है। लेकिन, फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने का अंदेशा किसी को नहीं था।


घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद घर-परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

 


No comments