Header Ads

Breaking News

Political News : नवादा जिले के सभी प्रखंडों में जदयू के नए अध्यक्षों का हुआ मनोनयन, जिलाध्यक्ष ने दी बधाई


नवादा जिले के सभी प्रखंडों में जदयू के नए अध्यक्षों का हुआ मनोनयन, जिलाध्यक्ष ने दी बधाई

नवादा लाइव नेटवर्क।

 नवादा जिला जदयू के सभी 14 प्रखंडों में नए अध्यक्ष का मनोनयन कर दिया गया है। नवादा में जदयू संगठन को मजबूत करने को लेकर जदयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने जिले के सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष की सूची जारी की है। इसकी सूची नवादा जिला जदयू अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी को भेजी गई है।

जदयू के नए प्रखंड अध्यक्षों के मनोनयन में पार्टी नेतृत्व ने सभी वर्गों का ख्याल रखा है। पार्टी ने सर्वाधिक भागीदारी पिछड़ी और अतिपिछड़ी जाति को दिया है। सर्वाधिक पांच पिछड़ी जाति और चार अतिपिछड़ा जाति को प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि एक महादलित महिला को जगह दी गई है। वहीं सामान्य जाति से तीन और एक अल्पसंख्यक समुदाय को प्रखड अध्यक्ष बनाया गया है।

      प्रदेश जदय कार्यालय से जारी सूची के मुताबिक, नवादा सदर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नवल प्रसाद चौहान, नारदीगंज प्रखंड अध्यक्ष के पद पर जयराम प्रसाद कुशवाहा, वारिसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष के पद पर अजय कुमार राय, पकरीबरावां प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नवलेश कुमार राकेश, काशीचक प्रखंड अध्यक्ष के पद पर प्रदीप कुमार का मनोनयन हुआ है।

इसी प्रकार रोह प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विकास कुमार, गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर शोभा कुमारी, कौआकोल प्रखंड अध्यक्ष के पद पर दिलीप कुमार, नरहट प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मो. ऐहतेशाम कैसर (मुखिया के भाई), हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार कुशवाहा, अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार वर्मा, रजौली प्रखंड अध्यक्ष के पद पर दिलीप कुमार उर्फ कारू सिंह, मेसकौर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर उपेन्द्र चौहान, सिरदला प्रखंड अध्यक्ष के पद पर दिनेश कुमार को मनोनित किया गया है।

इस सूची में कौआकोल, नारदीगंज, हिसुआ और अकबरपुर तथा सिरदला में पिछड़ी जाति के अध्यक्ष बनाए गए हैं, जिनमें चार कुशवाहा और एक यादव को स्थान दिया गया है। वहीं नवादा, वारिसलीगंज, कशीचक और मेसकौर में अतिपिछड़ी जाति को जिम्मेवारी मिली है। जबकि गोविंदपुर में राजवंशी जाति की महादलित महिला को तवज्जो मिला है। नरहट में अल्पसंख्यक को जबकि रोह, रजौली और पकरीबरावां में समान्य जाति को जगह दिया गया है।

        इधर, नव मनोनित प्रखंड अध्यक्षों को जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विधार्थी ने बधाई और शुभकामनाएं दीं है। उन्होंने कहा कि नए प्रखंड अध्यक्षों के मनोनयन के बाद पार्टी को मजबूती मिलेगी।






 

No comments