Header Ads

Breaking News

Railway News : नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन निर्माण के लिए 82.75 लाख रुपए आवंटित, संसद विवेक ठाकुर की पहल रंग लाई

 


नवादा - पावापुरी नई रेल लाइन निर्माण के लिए 82.75 लाख रुपए आवंटित, संसद विवेक ठाकुर की पहल रंग लाई

नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा - पावापुरी नई रेल लाइन निर्माण के लिए 82.75 लाख रुपए आवंटित, संसद विवेक ठाकुर की पहल रंग लाई है। इस राशि से फाइनल लोकेशन सर्वे का काम पूरा किया जाएगा।


बता दें कि सांसद विवेक ठाकुर इस रेलखंड के निर्माण को लेकर नवादा की जनता से कई बार प्रतिबद्धता दोहरा चुके हैं। इस सिलसिले में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से विगत मुलाकातों के दौरान नवादा - पावापुरी नई रेल लाइन के निर्माण को प्राथमिकता के साथ शुरू करने आग्रह किया था। जिसपर रेलमंत्री ने नई रेल लाइन के निर्माण की दिशा में ठोस आश्वासन दिया था।

विवेक ठाकुर ने कहा यह अवगत कराते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि नवादा - पावापुरी नई रेल लाइन परियोजना हेतु फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 82.75 लाख रुपए की राशि रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत कर दिया गया है।

सांसद विवेक ठाकुर ने कहा इस नई रेल लाइन के निर्माण से संसदीय क्षेत्र नवादा देश और राज्य की राजधानी दोनों से सीधा जुड़ जाएगा। जिससे आने वाले दिनों में स्थानीय लोग नवादा से सीधे पटना और दिल्ली के लिए यात्रा कर सकेंगे। यह समस्त नवादा वासियों के लिए रेलवे के क्षेत्र में बहुत बड़ी सौगात होगी। इस संवेदनशील निर्णय हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति विवेक ठाकुर ने आभार प्रकट किया। उक्त जानकारी संसद के निजी सहायक रजनीश सिंह ने दी है।

 



No comments