Header Ads

Breaking News

Google Map से भी कर सकते हैं कमाई, जानें कैसे?

 


अभी तक आपको गूगल मैप्स का इस्तेमाल सिर्फ इतना पता होगा कि यह आपको अपनी लोकेशन पर पहुंचने में मदद करता है। आप में से ज्यादातर लोग गूगल मैप्स का इस्तेमाल इसीलिए करते हैं। गूगल मैप्स वैसे तो लोकेशन बताने में मददगार है लेकिन आप चाहे तो इनकी मदद से अच्छी खासी कमाई भी कर सकते हैं।


अगर आपको यह बात मजाक लग रही है कि गूगल मैप्स से कमाई की जा सकती है तो आप यहां पर गलत है क्योंकि आप अगर चाहे तो गूगल मैप्स से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। ज्यादातर लोगों को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं होगी लेकिन अगर आप इसके बारे में जानेंगे तब आपको पता चलेगा कि हां गूगल मैप्स की मदद से कमाई करना संभव है। आज हम आपको गूगल मैप्स की मदद से कमाई करने का तरीका बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है इसका तरीका और कैसे आप कर सकते हैं कमाई की शुरुआत।

अगर आप गूगल मैप्स का इस्तेमाल करते हैं तो आपको सबसे पहले गूगल पर लिस्ट हुए ऐसे बिजनेस ढूंढने पड़ेंगे जो वेरीफाइड नहीं है। अब आपको करना यह है कि इन बिजनेसेस के ओनर्स को एक ईमेल भेजना है जिसमें आप इन्हें बताएंगे कि आप इसे लिस्ट करवाने में मदद कर रहे हैं। क्योंकि गूगल की पॉलिसी के अनुसार अगर कोई बिजनेस वेरीफाइड नहीं है तो कुछ दिनों में वह लिस्ट से हटा दिया जाएगा ऐसे में आपको उस ओनर की मदद करनी है और इसके एवज में वह आपको कुछ रकम देगा। यह तरीका बेहद कारगर है और कई सारे युवा इस तरीके से काफी कमाई कर रहे हैं और $20 से लेकर $50 तक की कमाई कर रहे हैं।

No comments