Header Ads

Breaking News

Nawada News : कैदी ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला, भागने का प्रयास

 

हथकड़ी का कटा हुआ रस्सी दिखाता आरोपित कैदी

 कैदी ने सिपाही पर किया जानलेवा हमला, भागने का प्रयास

अस्पताल में ब्लेड से हथकड़ी की रस्सी को काटा

गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी का रहने है कैदी अभिषेक


नवादा लाइव नेटवर्क।

नवादा सदर अस्पताल में रविवार 27 मार्च की देर रात इलाजरत एक कैदी ने सुरक्षा में तैनात सिपाही रामाधीन सिंह को जख्मी कर भागने का प्रयास किया। हमले के पूर्व ब्लेड से हथकड़ी की रस्सी काट दी थी। हालांकि अन्य सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। अभिषेक कुमार नामक कैदी गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी नागेश्वर सिंह का पुत्र बताया गया है। उसने गांव के ही एक सेवानिवृत शिक्षक हरिहर सिंह की हत्या कर ी  थी। कुछ दिनों से वह जेल में बंद था। उसके हमले में सिपाही का सिर फट गया। सदर अस्पताल में ही उनका इलाज हुआ। घटना के वक्त अस्पताल में अफरातफरी मच गई थी।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं

कैदी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। जेल में तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। सात दिनों से वह सदर अस्पताल में इलाजरत है। जख्मी सिपाही ने बताया कि अबतक दो-तीन बार वह भागने का प्रयास कर चुका है। रात में उसे कहीं ब्लेड मिला और हथकड़ी की रस्सी काट दी। भागने लगा तो पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान उसने रड से हमला कर दिया।

रिटायर्ड शिक्षक पर किया था हमला

कैदी अभिषेक ने अपने गांव पुरैनी में 13 मार्च की शाम 70 वर्षीय रिटायर शिक्षक हरिहर सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था। शिक्षक मवेशी के लिए चारा काटा रहे थे, तभी उनपर हमला किया गया था। इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में मौत हुई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गोविंदपुर थाना की पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। तब गोविंदपुर थानाध्यक्ष डा. नरेंद्र प्रसाद ने बताया था अभिषेक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

No comments